विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2025-26“ परीक्षा को लेकर उत्कृष्ट विद्यालय देवास में बैठक का आयोजन हुआ

“विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2025-26“ राष्ट्रीय परीक्षा हेतु रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 सितंबर

विजेता छात्र इसरो, डी.आर.डी.ओ, आई.आई.टी, आदि राष्ट्रीय संस्थानों में इंटर्नशिप करेगें

देवास 05 सितंबर 2025/ “विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2025-26“ परीक्षा को लेकर आज उत्कृष्ट विद्यालय देवास में ब्रोशर लॉन्चिंग एवं ओरिएंटेशन बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें परीक्षा के राज्य समन्वयक डॉ. शिव मेवाड़ा एवं श्री संतोष वर्मा के द्वारा सभी स्कूलों के विज्ञान शिक्षकों को मार्गदर्शन दिया गया।
राज्य समन्वयक डॉ. मेवाड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा वी.वी.एम. परीक्षा स्कूली छात्रों के लिए भारत की सबसे बड़ी विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा है। इसका उद्देश्य छात्रों में मूलभूत विज्ञान के प्रति रुचि जागृत विज्ञान को लोकप्रिय बनाना, पारंपरिक से लेकर आधुनिक काल तक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत के योगदान के बारे में शिक्षित करना, प्रयोगात्मक कौशल परीक्षणों के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक शिक्षा प्रदान करना, वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाले छात्रों की पहचान करने के लिए प्रतिस्पर्धी परीक्षाएँ आयोजित करना, छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे की शिक्षा हेतु तैयार करने के लिए मार्गदर्शक प्रदान करना, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सफल छात्रों की पहचान करना और उन्हें सम्मानित करना। विजेताओं के लिए देश के विभिन्न अनुसंधान एवं विकास संस्थानों जैसे इसरो, डीआरडीओ, आईआईटी बड़े संस्थानों में शैक्षिक भ्रमण आयोजित करना है।
यह परीक्षा चार स्तर पर आयोजित की जाएगी। पहला चरण में जिसमें सभी छात्र भाग लेकर ऑनलाईन परीक्षा देंगे। दूसरे चरण में ऑनलाईन परीक्षा जिसमें पहले चरण के उत्तीर्ण छात्र भाग लेंगे। तीसरा चरण राज्य स्तर पर आईआईटी इंदौर और आर.आर.केट, इंदौर जैसी प्रतिष्ठित संस्था आयोजित द्वारा आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तर पर प्रति कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः 5000, 3000, 2000, मोमेंटो और सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। तीसरे चरण में प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले प्रती कक्षा के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय लेवल के कैंप में भाग लेने का मौका मिलेगा, जो विद्यार्थी राष्ट्रीय लेवल की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्राप्त करेंगे उन्हें क्रमशः 25000, 15000, 10000 नगद पुरस्कार के साथ मोमेंटो और सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। साथ ही नेशनल विजेताओं को 2000 प्रति माह के हिसाब से पूरे एक साल तक भास्कर स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी तथा उन्हें एक से तीन सप्ताह की नेशनल लेवल के इंस्टिट्यूट में सृजन इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। नेशनल लेवल के कैंप में जो जोनल विनर होंगे उन्हें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः 5000, 3000, 2000 के साथ मोमेंटो और सर्टिफिकेट दिया जाएगा। साथ ही इन्हें सृजन प्रशिक्षण के लिए हर कक्षा से तीन विद्यार्थियों को भेजा जाएगा।
डॉ. मेवाड़ा ने बताया कि वीवीएम 25 वर्षों से पूरे भारतवर्ष में आयोजित की जा रही है जिससे प्रतिवर्ष सैंकड़ों की संख्या में विद्यार्थी फैलोशिप एवं इंटर्नशिप प्राप्त करते हैं और बड़ी संस्थाओं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, गणित जैसे विषयों नेशनल लेवल की लैब में वैज्ञानिकों के साथ प्रयोग करने का मौका मिलता है। इस वर्ष यह परीक्षा अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर आयोजित की जा रही है । डॉ रजनीश पोरवाल द्वारा अतिथि एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in