खरसोद कला देवरुडी में श्री श्री 108 स्वर्गीय श्री मंगलनाथ जी महाराज की पुण्य स्मृति में विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया और क्षेत्रभर से सैकड़ों भक्तजन पहुंचकर महाराज श्री को श्रद्धांजलि अर्पित करने लगे।

लोकेशन खरसोद कला


भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया और महाराज श्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। पूरे वातावरण में भक्ति, श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस आयोजन की विशेषता यह रही कि भंडारे के साथ-साथ रक्तदान शिविर का भी आयोजन रखा गया। इसमें युवाओं और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बड़ी संख्या में रक्तदान कर मानव सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। इस सेवा कार्य को सभी ने सराहा और इसे महाराज श्री की स्मृति को जीवंत रखने का प्रेरणादायी प्रयास बताया।
इस अवसर पर विशेष रूप से श्री 108 मंगलदास जी महाराज की राजगद्दी संभालने वाले श्री पहलाद दास जी महाराज भी उपस्थित रहे, जिन्होंने श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान किए और गुरु परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
ग्रामवासियों के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। महिला मंडल और युवाओं ने आयोजन में सेवा कार्य कर सक्रिय योगदान दिया। वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि स्वर्गीय श्री मंगलनाथ जी महाराज का जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है और उनकी स्मृति में आयोजित ऐसे कार्यक्रम आने वाली पीढ़ियों को भी मार्गदर्शन देंगे।
यह भव्य भंडारा एवं रक्तदान शिविर ग्रामवासियों की एकजुटता, भक्ति और मानवता का प्रतीक बनकर हमेशा स्मरणीय रहेगा।
इस अवसर पर भाटपचलाना थाना प्रभारी सत्यम चौधरी एवं पुलिस स्टाफ की उपस्थिति भी रहे

खरसोद कला से संजय आचार्य की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in