अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा द्वारा जिला स्तरीय मेधावियों का सम्मान 7 सितंबर को

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ


औरैया –अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा की आवश्यक बैठक जिला इकाई-औरैया के जिलाध्यक्ष समाजसेवी शिव कुमार पुरवार की अध्यक्षता में आज दिनांक 5 सितंबर- 2025 दिन शुक्रवार को प्रातः 11 बजे इटावा रोड स्थित जिला कार्यालय, औरैया में सम्पन्न हुयी, बैठक में इकाई के जिला महामंत्री कपिल गुप्ता ने बताया कि महासभा की औरैया इकाई द्वारा जनपद स्तरीय सजातीय मेधावी बच्चों हेतु जिन्होंने वर्ष- 2025 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में यूपी बोर्ड में 80% व सीबीएसई बोर्ड में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को जालौन चौराहा, औरैया के समीप स्थित श्री हरि रिसोर्ट में आगामी दिनांक 7 सितंबर-2025 दिन रविवार को प्रातः 11 बजे शील्ड, मेंडल व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संयोजन हेतु देवमुनि पोरवाल व नितिन पुरवार को संयोजक व बच्चों के संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रभारी के रूप में पूनम पुरवार व पायल पोरवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। बैठक में मौजूद परिचय सम्मेलन व सामूहिक विवाह प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर निवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश पुरवार, विशिष्ट अतिथि के रूप में कानपुर निवासी राष्ट्रीय महामंत्री हरिहरनाथ गुप्ता व उरई निवासी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कैप्टन सुबोध गुप्ता व अनूप गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, औरैया प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे, कार्यक्रम में स्वस्थ्य मनोरंजन हेतु वृंदावन के कलाकारों द्वारा धार्मिक भजनों पर नृत्य व अद्भुत झांकियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। महासभा के राष्ट्रीय मंत्री विनय पुरवार ने बताया कि कार्यक्रम में औरैया जनपद के मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान के साथ बच्चों के विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम, समाज को दिशा देने वाले शिक्षाप्रद नाटकों का मंचन, समाज की विशेष प्रतिभाओं व महिला शक्ति को भी सम्मानित किया जाएगा, बैठक के उपरांत शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर समूह के शिक्षकों व शिक्षकाओं को को उपहार भेंट कर उनका हृदय से अभिनंदन किया गया, संचालन आनन्द नाथ गुप्ता ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से विचित्र पहल सेवा समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), प्रांतीय उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता (डाबर), जिला कोषाध्यक्ष आदित्य पोरवाल, कार्यक्रम संयोजक देवमुनि पोरवाल, नितिन पुरवार, दिनेश चंद्र पुरवार, व्यापारी नेता नीरज पोरवाल, राम आसरे गुप्ता, अंकित पुरवार, ऋषभ पोरवाल, शशिकांत पोरवाल, एकता पुरवार, बीना गुप्ता, शिक्षिका पूनम पुरवार, बबिता पुरवार, प्रधानाचार्य आरती पोरवाल, साधना पुरवार, नीलम पोरवाल, शिक्षिका मनीषा पुरवार, शिक्षिका चारुल पुरवार आदि समाज के बंधु व महिला शक्ति मौजूद रहीं। ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in