बैरसिया मनीषशिमि
बैरसिया। नगर पालिका बैरसिया के वार्ड 2, 4, 5, और 6 के प्रमुख मार्ग संवालिया मंदिर से राम जानकी मंदिर बसई तक सीसी रिन्यूअल कोर्ट के निर्माण कार्य का भूमि पूजन शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप सिंह राठौड़ के द्वारा विधिवत किया गया। इस निर्माण कार्य के लिए अनुमानित लागत लगभग 59 लाख 58 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप सिंह राठौड़ ने कहा कि नगर के लिए लगातार एक के बाद एक सौगातें दी जा रही हैं। यह मार्ग नगर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने एवं क्षेत्रवासियों को दीर्घाकालीन सुविधा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के नेतृत्व में तेज गति से विकास कार्य किए जा रहे हैं। नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि ने आगे कहा कि बैरसिया की जनता को मांगने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वे बैरसिया की आवश्यकताओं को भली-भांति जानते हैं। परिषद द्वारा नगर वासियों को सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास जारी है। नगर पालिका का लक्ष्य है कि सभी वार्डों में विकास कार्य हों।नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि नगर में जहां-जहां जरूरत है, वहां बिना भेदभाव के निर्माण प्राथमिकता से कराया जा रहा है। इस मौके पर सभी पार्षद गण एवं नगरवासी उपस्थित रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि बैरसिया के विकास के लिए नगर पालिका पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।



