लोकेशन -कन्नौद
आज तक 24×7
संवाददाता गणेश जायसवाल
रिपोर्टर

कार्यक्रम मे स्पर्श वेलफेयर सोसाइटी के श्री नीरज थोरात ने ज़रूरी और गैरजरूरी खर्चों मे भेद समझाया, साथ ही गैर ज़रूरी ख़र्च को कम करके बचत को सही एवं सुरक्षित जगहों पर निवेश करने संबंधित जानकारी दी। ऋण लेते समय ध्यान दिए जाने वाले 4 आर रिजन, रिसोर्स, रेट ऑफ इंटरेस्ट और रिपेमेंट शेड्यूल जैसे बिंदुओं पर प्रमुखता से प्रकाश डाला। भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी भी प्रतिभागियों को दी गई।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री आदित्य तिवारी ने वर्तमान समय मे चल रहे साइबर धोखाधड़ी के विभिन्न तरिको के बारे मे तथा उनसे बचने के तरीकों के बारे मे विस्तार पूर्वक बताया। प्रतिभागियों की सवालों का भी श्री तिवारी ने विस्तार से जवाब दिया।
कार्यक्रम के अंत मे सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र भी वितरित किये गए।
कार्यक्रम मे वरिष्ठ समाजसेवी………………………………..………….……………………………..…………………………………………स्पर्श वेलफेयर सोसाइटी की टीम से श्री समीर मिश्रा, राजेंद्र सोनी, हर्षित शर्मा, सिद्धार्थ सिंह चौहान, अंशुल कुमावत रहे। कार्यकृम मे प्रमुख रूप से म०प्र० श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय उपाध्यक्ष विनोद भूतडा कार्यकारी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश परमार जिला उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता ब्लांक उपाध्यक्ष हरिश दूबे कोषाध्यक्ष राजकुमार मोदी राजेश परमार मप्र जन अभियान परिषद के संतोष जाठ सुधीर सोमानी समाजसेवी उज्जवला भूतडा राजेश माहेश्वरी प्रिति माहेश्वरी अक्षत तापडिया प्रियासी तापडिया तथा शिक्षक जितेन्द्र गुप्ता उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र छात्राओ के साथ उपस्थित थे मुख्य अतिथि श्री तिवारी ने अपने उदबोधन मे कार्यकृम की सराहना की
कार्यक्रम मे आभार प्रदर्शन मास्टर ट्रेनर समीर मिश्रा ने किया।



