Skip to main content

Aaj Tak24x7

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत मण्डलायुक्त बस्ती, डीआईजी बस्ती, जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर के साथ अमहट घाट, बस्ती का निरीक्षण किया

रिपोर्ट
पवन कुमार श्रीवास्तव
आज तक 24 X 7 न्यूज़ चैनल
जिला संवाददाता बस्ती

मण्डलायुक्त बस्ती, डीआईजी बस्ती, जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के दृष्टिगत अमहट घाट बस्ती का निरीक्षण किया गया। अमहट घाट पर विसर्जन के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई है। गोताखोरों और जल पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। घाट के आसपास बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। घाट पर सफाई कर्मचारियों की तैनाती और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया और विसर्जन के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष योजना बनाई गई। घाट तक पहुंचने वाले मार्गों पर यातायात पुलिस तैनात की जाएगी ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके। अग्निशमन दल और आपदा प्रबंधन टीम की ड्यूटियां लगाई गई है। स्थानीय समितियों और गणेश पूजा आयोजकों को विसर्जन प्रक्रिया में सहयोग करने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया कि वे समयबद्ध तरीके से विसर्जन करें और भीड़ में व्यवस्थित रूप से सहयोग करें। मण्डलायुक्त द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गणेश प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कोई कमी न छोड़ी जाए। डीआईजी बस्ती, पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा बताया गया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7