सभी राजनैतिक दल अपने-अपने बी एल ए की नियुक्ति कर यथाशीघ्र सूची कराएं उपलब्ध जिससे कार्य में पारदर्शिता रहे सुनिश्चित

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

 

*सभी राजनैतिक दल अपने-अपने बी एल ए की नियुक्ति कर यथाशीघ्र सूची कराएं उपलब्ध जिससे कार्य में पारदर्शिता रहे सुनिश्चि ।*

 

 

 

*लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत अर्हता पूर्ण करने वालों को मतदाता बनवाने तथा मताधिकार का प्रयोग करने के लिए करें प्रेरित।*

 

 

 

*मतदान केंद्र पर पहुंचने के लिए नदी, नाला जैसे व्यवधान होने पर प्रस्ताव करें प्रेषित।*

 

 

 

 

*किसी भी परिवार के मतदाता सदस्यों की अलग-अलग मतदान केन्द्रों पर मतदान हेतु सूची में नाम होने पर कराएं अवगत।*

 

 

 

*मतदाता सूची को सही व शुद्ध बनवाने में अपनी-अपनी भूमिका का जिम्मेदारी के साथ करें निर्वहन, जिससे मतदान जैसा कार्य शांतिपूर्वक पारदर्शिता के साथ हो पूर्ण।*

 

 

 

*औरैया 08 सितम्बर 2025-* जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आगरा खंड स्नातक विधान परिषद निर्वाचन- 2026 के मतदेय स्थलों, आगरा खंड शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन- 2026 के मतदेय स्थलों तथा विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के गहन पुनरीक्षण 2025- 26 एवं मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में विभिन्न राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्षों/ पार्टी प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदाता सूची को सही व शुद्ध बनवाने के लिए अपनी-अपनी भूमिका का सक्रिय निर्वहन करते हुए शीघ्र अति शीघ्र बी एल ए को बूथवार नियुक्त करते हुए सूची उपलब्ध करा दें जिससे मतदाता सूची में अंकित गलत व मृतक मतदाताओं के नाम हटाए जाने/ काटे जाने और अर्हता पूर्ण करने वाले का नाम जोड़े जाने की सतप्रतिशत कार्यवाही पूर्ण हो सके जिससे कोई भी गलत नाम हटाए जाने से तथा सही नाम जोड़े जाने से छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा है कि मतदाता सूची में कोई गलत नाम न रहने पाए और कोई अर्ह व्यक्ति मतदाता बनने से छूटने न पाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी राजनैतिक दल अपने-अपने बी एल ए नियुक्त कर देंगेगे तो सही व शुद्ध सूची बनने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी अध्यक्ष/ प्रतिनिधि संभव हो तो निर्वाचन संबंधी आयोजित होने वाली बैठकों के लिए भी किसी जिम्मेदार प्रतिनिधि को नियुक्त कर दें जिससे शासन- प्रशासन द्वारा बैठकों के माध्यम से दिए जाने वाले दिशा- निर्देश संज्ञानित रहें। उन्होंने कहा कि कभी-कभी ऐसा होता है कि आयोजित होने वाली बैठकों में अलग-अलग प्रतिनिधि उपस्थित होते हैं जिससे दिए गए दिशा – निर्देशों की पूर्ण जानकारी नहीं होती है और शिथिलता वस कभी-कभी कोई मुख्य जानकारी न होने से कार्यवाही में अनावश्यक रूप से देरी/ गलती होती है जिससे उंगली उठती है।

जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता आगामी दिवसों में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों तथा अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में की जाने वाली कार्यवाही में अपनी- अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए बी एल ओ के साथ-साथ अन्य निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों /कर्मचारियों के साथ अपनी सहयोगी की भूमिका का निर्वहन करें और निर्वाचन कार्य को अधिकाधिक पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए अपने सुझाव भी समय से उपलब्ध करा दे। उन्होंने कहा कि यदि कोई मतदान केंद्र मतदाताओं के आवागमन के अनुरूप अधिक दूरी पर है अथवा नदी/ नाले की बाधा है व एक परिवार दो भागों में अलग-अलग बटा है या एक क्षेत्र के मतदाता दूसरे क्षेत्र में मतदान करने के दबाव में रहते हैं ऐसी स्थिति है तो अवगत कराएं जिससे समस्या का समय रहते नियमानुसार निराकरण किया जा सके और कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे और सुविधा पूर्वक बिना किसी दबाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/ रा0) अविनाश चंद्र मौर्य, उप जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा, उप जिलाधिकारी बिधूना गरिमा सोनकिया, उप जिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, बहुजन समाजवादी पार्टी कमल गौतम, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेश बाबू कठेरिया, जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी अनिल कुमार सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in