*सड़क दुर्घटनाओं एवं उसमें होने वाली मृत्यु दर में कमी लाये जाने हेतु*
*दिनांक 08.09.2025 से 22.09.2025 तक यातायात पुलिस के विषेष अभियान के तहत नियमों का उलंघन करने वालों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुये वसूला जा रहा है समन शुल्क, साथ ही यातायात नियमों के प्रति किया जा रहा है जागरू
*
पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेष भोपाल के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं एवं उसमें होने वाली मृत्यु दर में कमी लाये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के आदेषानुसार दिनॉक 8-9-25 से दिनॉक 22-9-25 तक अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुये समन शुल्क वसूला जा रहा है तथा वाहन चालकों एवं स्कूली छात्र-छात्रओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है।
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी के निर्देषन में आज दिनांक 09.09.2025 को बल्देवबाग चौक, तीन पत्ती चौक, तैयबअली चौक, पेंटीनाका चौक, त्रिपुरी चौक, कैरब्ज तिराहा, महाराजपुर बाईपास में चैकिंग प्वाइंट लगाकर वाहन चालकों की चैकिंग की जाकर उल्लंघन करने वाले 273 वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुये 103600/- समन शुल्क वसूला गया।
इसके साथ ही नेषनल/स्टेट हाईवे पर दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालको ंपर भी यातायात पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी है। आज दिनांक को तेज गति से वाहन चलाने वाले कुल 12 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 12000/-रूपयें समन शुल्क वसूला गया।
*यातायात जागरूकता* – आदित्य कान्वेंट स्कूल जबलपुर में यातायात कार्यषाला आयोजित कर छात्रों को हेलमेट की अनिवार्यता, बिना ड्रायविंग लायसेंस वाहन चलाने के दुष्परिणामों के संबंध में समझाईष दी गई साथ ही स्कूल प्रबंधन को भी जागरूक कर यातायात नियमों का पालन करने तथा विद्यार्थियों को निरंतर यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु निर्देषित किया गया ।
*संस्कारधनीवासियों से अपील है कि वाहन चलाते समय वाहन के संपूर्ण दस्तावेज वैध हो एवं यातायात नियमों का पालन करना सुनिष्चित करें। उपरोक्त कार्यवाही यातायात पुलिस द्वारा निरंतर जारी रहेगी।*



