जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में नेशनल साइबरशील्ड हैकाथोन प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

*जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में नेशनल साइबरशील्ड हैकाथोन प्रतियोगिता हुई सम्पन् *

*🏆ज्ञान गंगा इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नेलॉजी एण्ड साईस जबलपुर की टीम ने प्राप्त किया प्रथम स्थान🏆*

 

मध्य प्रदेश पुलिस, राज्य साइबर मुख्यालय की ओर से जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में भारतीय स्टेट बैंक एवं क्लियरट्रेल टेक्नोलॉजिस की सहभागिता से “नेशनल साइबरशील्ड हैकाथोन 2025” का आयोजन किया किया।

 

आज दिनॉक 11-9-25 को जबलपुर इंजीनियरिंग कालेज में भारतीय स्टेट बैंक एवं क्लियरट्रेल टेक्नोलॉजिस की सहभागिता से आयोजित “नेशनल साइबरशील्ड हैकाथोन 2025” का शुभारंभ उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री अतुल सिंह (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) की उपस्थिति में किया गया।

 

बढते हुये डिजिटल प्लेटफार्म जैसे ऑन लाईन बैंकिंग, सोशल मीडिया (फेस बुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर, ईमेल, टैलीग्राम आदि) पर होने वाले सायबर अपराध को रोकने के लिये मध्य प्रदेश पुलिस के द्वारा तकनीकी ज्ञान रखने वाले युवा पीढी को सायबर अपराध से बचाव सुरक्षा मे भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये पूरे देश में अध्यनरत एवं तकनीकी ज्ञान रखने वाले युवा पीढी को आने वाले अपराधों के सम्बंध में जागरूक करने तथा उनके बचाव में शील्ड की तरह कार्य करने के उद्देश्य से हैकाथोन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

हैकाथॉन प्रतियोगिता ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अवैध रूप से नशे के कारोबार, डिजिटल माध्यम ईमेल पर बम आदि की झूठी धमकी, इंटरनेट प्रोटोकॉल डाटा रिकॉर्ड को ट्रेस करना, डिजिटल माध्यमों पर मनी लॉन्ड्रिंग, फर्जी बैंकिंग एपीके, बैंक के रियल टाइम फ्रॉड ट्रांजेक्शन डिटेक्ट करना तथा सोशल मीडिया पर अन्य साइबर चुनौतियों के नवीन सोल्यूशन्स पर केन्द्रित थी।

 

प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष से 160 टीमों ने भाग लिया था। जिनमें से 10 टीमे चयनित की गयी। शुभारंभ के पश्चात प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक चयनित 10 टीमो- जबलपुर इंजीनियरिंग कालेज, बडेरिया ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड मैनेजमेंट, ज्ञान गंगा इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नेलॉजी एण्ड साईस जबलपुर, नेशनल फॉरेंसिक साईंस यूनिवर्सिटी दिल्ली, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉरमेशन टैक्नॉलेजी एण्ड साईंस भोपाल, अमृत विश्व विद्यापीठम कोयम्बटूर, तथा आर.एम.के. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नॉलेजी तमिलनाडू द्वारा एआई जनरेटिड एप, सॉफ्ट वेयर, एवं अन्य एप्लीकेशन के माध्यम से बचाव एवं रोकथाम हेतु अपना अपना प्रजेन्टेशन उपस्थित जजों के सामने प्रस्तुत किया गया।

 

🏆 सभी प्रजेन्टेशनों में प्रथम स्थान ज्ञान गंगा इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नेलॉजी एण्ड साईस जबलपुर की टीम ‘‘एस.एच.ए. 250’’ जिसके सदस्य हर्ष कुमार , सीताक्क्षी गुप्ता, विवेक कुमार बर्मन, विद्या जग्गी एवं गरीमा नेमा थे ने प्राप्त किया।

🏆 इसी प्रकार द्वितीय स्थान आर.एम.के. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नॉलेजी तमिलनाडू की टीम ‘‘स्कैमस्नेर टीम’’ ने जिसके सदस्य एम.माधवंती, त्रियुम्बिकम, नारायणन पी., अश्वनि सी.एस. यागवेन एस. थे ने प्राप्त किया।

🏆 इसी प्रकार तृतीय स्थान पर नेशनल फॉरेंसिक साईंस यूनिवर्सिटी दिल्ली की टीम ‘‘यौर टीम’’ ने जिसके सदस्य स्वाधीन स्वराज महाराना, यशदीप चौरसिया, अभिनव गुप्ता, दीपांशू शर्मा, अनुषका थे ने प्राप्त किया।

 

शाम 5 बजे कार्यक्रम का समापन पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.) के मुख्यातिथ्य तथा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) जबलपुर इंजीनियरिंग महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजीव चांडक, तथा एसबीआई बैंके के डीजीएम श्री हरेराम सिंह, एवं चीफ मैनेजर श्री सतनाम खनूजा तथा क्लीयरटेल टैक्नॉलेजी से डायरेक्टर बिजनिस श्री पियूष श्रीवास्तव , वाईस प्रसिडेंट श्री प्रभू चरण की उपस्थित में सम्पन्न हुआ।

आपके द्वारा विजेता टीमों को पुरूस्कृत करते हुये सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये शुभकामनाये दी गयी।

समापन के अवसर पर आपने कहा कि नेशनल साइबर शील्ड हैकाथॉन मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की पहल है, जिसका उद्देश्य साइबर अपराधों के खिलाफ अभिनव समाधान खोजना है , जो साइबर सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए अपने कौशल और विचारों को प्रदर्शित करने का एक मंच प्रदान करता है। यह प्रतियोगिता बढ़ते हुए साइबर अपराधों को रोकने के लिए नवीन विचारों और समाधानों को बढ़ावा देगी तथा छात्र-छात्राओं को अपना नवाचार दिखाने और साइबर सुरक्षा में योगदान करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्यूरी मैम्बर डॉ. सज्जाद, श्री हेमराज चौहान, जुबीन तोलानी, ए.आई.जी. सुश्री प्रांजली शुक्ला , एसबीआई चीफ मैनेजर श्री सतनाम खनूजा तथा इवेंट कोऑर्डिनेटर डॉ आज्ञा मिश्रा, विभागाध्यक्ष आर्टिफिशल इंटेलिजेन्स जबलपुर इंजीनियरिंग कालेज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in