Skip to main content

Aaj Tak24x7

घर में घुसकर सोने के गहने चोरी करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार,*  *चुराये हुये सोने के जेवर कीमती 6 लाख रूपयेे के जप्त*

*घर में घुसकर सोने के गहने चोरी करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार,*

*चुराये हुये सोने के जेवर कीमती 6 लाख रूपयेे के जप्त

 

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये संपत्ति संबधित अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गये संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ तथा उनके गुजर बसर की जांच करने हेतु निर्देशित किया गया और घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुये चोरी गये मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री सोनू कुर्मी के निर्देशन में थाना प्रभारी बेलबाग श्री राजकुमार खटीक के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा घर के अंदर से जेवर चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 6 लाख रूपये कीमती सोने के जेवर जप्त किये गये है।

थाना बेलबाग में दिनांक 14-9-25 को श्रीमति रत्ना मेश्राम उम्र 50 वर्ष निवासी छाया निवास फूटाताल बेलबाग ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 30-8-25 को नागपुर इलाज के लिये परिवार के साथ गई थी, उसके परिवार के पहचान के एक व्यक्ति को घर की चाबी देकर गयी थी जो घर की देखरेख करते थे। दिनांक 12-9-25 को नागपुर से वापस आई एवं दिनांक 13-9-25 को अपना सामान पेटी में चैक कर रही थी पेटी में सोने के 2 कंगन, 1 हार, 1 चेन गायब थे पेटी का कुंदा टूटा था कोई अज्ञात चोर उसके सोने के जेवर कीमती लगभग 6 लाख रूपये के चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 478/25 धारा 331(4), 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

गठित टीम द्वारा दौरान विवेचना के ज्ञात हुआ घर के आसपास पतासाजी की गयी पतासाजी पर ज्ञात हुआ कि घर के सामने रहने वाले युवक काब्य साहू जिसे श्रीमति रत्ना बेटे की तरह मानती थीं जो रत्ना मेश्राम के घर आता था। संदेह होने पर काब्य साहू पिता संजय साहू उम्र 19 वर्ष निवासी फूटाताल को अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ की जिसने चोरी करना स्वीकार किया एवं चुराये हुये सोने के गहने अपने घर में छुपाकर रखना बताया। आरोपी काब्य साहू की निशादेही पर चुराये हुये सोने के 2 कंगन, 1 हार, 1 चेन कीमती 6 लाख रूपये के जप्त करते हुये आरोपी की विधिवत गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

 

उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को पकड़ने एंव चुराये हुये जेवर जप्त करने में थाना प्रभारी बेलबाग श्री राजकुमार खटीक, उप निरीक्षक विजय सिंह धुर्वे, प्रधान आरक्षक राजेश मालवीय, आरक्षक अभिमन्यू , कुनाल राजपूत, अखिलेश पाण्डे की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in