जनपद में दिनांक 17 सितम्बर, 2025 से 02 अक्टूबर, 2025 तक चलेगा सेवा पखवाड़ा अभियान 2025।

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य सेवाओं का शत-प्रतिशत ज़रूरतमन्दों को दिया जायेगा लाभ।

सभी नामित नोडल अधिकारी अपनी -अपनी जिम्मेदारी के साथ कार्यक्रमों को कराए सम्पादित प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को किया जाएगा पुरुस्कृत।

17 सितंबर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक आयोजित पखवाड़ा में विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जाने के लिए संबंधित सफाई कर्मी अपने तैनाती ग्राम पंचायत में करेंगे निवास।

औरैया 15 सितम्बर, 2025/ सेवा पखवाड़ा अभियान 2025 का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के बारे में जागरूकता पैदा करना, स्वच्छता के बारे में व्यवहार परिवर्तन लाना तथा स्थानीय स्तर पर क्षमता वृद्धि/निर्माण करना है। इसके अलावा ठोस और तरल कचरे के प्रबंधन में सुधार करना है, साथ ही सफाई कर्मचारियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए भी काम करना है। उक्त निर्देश जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने जनपद में दिनांक 17 सितम्बर, 2025 से 02 अक्टूबर, 2025 तक चलाये जाने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान 2025 के साथ – साथ पोषण माह अभियान, स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवारी अभियान आदि का जन सहभागिता के सहयोग से सफल बनाये जाने के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के संदर्भ में दिनांक 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान मनाया जाना है। जिसके नोडल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को नामित किया गया है। उन्होने निर्देश दिए कि दिनांक 17 सितम्बर को जनपद स्थित मेडिकल कालेज/जिला चिकित्सालय, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर विशेष विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मा० जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाए जिसमें विशेषज्ञ सुविधायें जनमानस को उपलब्ध करायी जाए। विशेष स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ पैथॉलाजी जांच, गम्भीर रोगों की स्क्रीनिंग जांच, मानसिक रोगों से बचाव हेतु काउन्सिलिंग, वरिष्ठ नागरिकों हेतु विशेष चिकित्सकीय परीक्षण काउन्टर बनाए जाए। कैम्प में जनपद को प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष सभी पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड 02 अक्टूबर, 2025 तक बना कर लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी सम्मानित नागरिको से अपील की है कि वह अपने नजदीकी चिकित्सालय/स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य करायें।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी तथा अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को निर्देश दिये कि जनपद के प्रत्येक ग्राम एवं वार्ड में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगाये गये सफाई कार्मिकों को निर्देशित करें कि वह अपनी तैनाती स्थल पर सेवा पखवाड़ा अभियान 2025 के दौरान निवास करें और अभियान की सफलता में अहम भूमिका निभायें। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान विद्यालयों में रंगोली, चित्रकला, निबन्ध, सुलेख, स्लोगन लेख आदि प्रतियोगिताओं को आयोजन करायें। जिलाधिकारी ने शहरी क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजन हेतु संबन्धित उप जिलाधिकारी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में खण्ड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले का शुभारम्भ मा0 जन प्रतिनिधियों के माध्यम से कराया जाये और प्रत्येक दिन जनपद के एक विकास खण्ड में एक वृहद मेंले का आयोजन अवश्य कराया जाये। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये कि वह स्वयं तथा अधीनस्थों के सहयोग से अभियान के पूर्व कार्यालयों में साफ-सफाई हेतु श्रमदान करें/करायें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के माध्यम से प्रभात फेरी का आयोजन भी करायें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/ रा0) अविनाश चंद्र मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा, उप जिलाधिकारी बिधूना गरिमा सोनकिया, उप जिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in