बैरसिया आजतक 24X7 न्यूज जय प्रकाश श्रीवास्तव
बैरसिया।भारतीय जनता पार्टी जिला ग्रामीण के अंतर्गत कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से क्षेत्र के विधायक विष्णु खत्री की अनुशंसा पर जिला ग्रामीण अध्यक्ष भाजपा तीरथ सिंह मीणा द्वारा की गई। इस घोषणा में भाजपा की कर्मठ कार्यकर्ता सुश्री नीतू शर्मा को भाजपा जिला ग्रामीण मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है।नीतू शर्मा पहले भी खेलों के क्षेत्र में बैरसिया का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर चुकी हैं। वह विद्यालय और महाविद्यालय के समय से समस्त सेवा कार्यों में हमेशा योगदान देती रही हैं।नीतू शर्मा 13 साल से भाजपा के सक्रिय सदस्य के रूप में लगातार कार्य कर रही हैं। वह वर्तमान में जनभागीदारी सदस्य हैं और महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज भोपाल की
- 2015 में पंचक्रांति अभियान भाजपा युवा मोर्चा योग प्रभारी भोपाल भी रह चुकी हैं। नीतू शर्मा विधानसभा चुनाव सहप्रभारी महिला मोर्चा उत्तर विधानसभा 2023 के रूप में भी कार्य किया है। इस प्रकार विभिन्न पदों पर काम करते हुए भाजपा द्वारा नीतू को जिला मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के अवसर पर सभी वरिष्ठ जन, युवा कार्यकर्ता और क्षेत्र वासियों में हर्ष की लहर है। सभी के द्वारा नीतू के निवास पहुंचकर शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही हैं। इस नियुक्ति पर नीतू द्वारा सभी वरिष्ठजनों और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया है। नीतू शर्मा की नियुक्ति से भाजपा को एक अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ता की सेवाएं प्राप्त होंगी।भाजपा को मजबूत बनाने की दिशा में नीतू शर्मा की नियुक्ति से भाजपा को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने में मदद मिलेगी। नीतू शर्मा की नियुक्ति के साथ ही,भाजपा भोपाल ग्रामीण जिला कार्यकारिणी में एक नई ऊर्जा की शुरुआत होगी। इस मौके पर डॉ.जयप्रकाश श्रीवास्तव, भैरोसिंह साहू पंडित जयनारायण बैरागी, मुकेश शिल्पकार,रामबाबू साहू ,धीरज मालवीय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Author: aajtak24x7
100% LikesVS
0% Dislikes



