Skip to main content

Aaj Tak24x7

सपा कार्यकर्ताओं का स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन। समाजवादी पार्टी जिला व महानगर कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ऊर्जा भवन पर स्मार्ट मीटर के विरोध में धरना प्रदर्शन किया।

मेरठ से मोहम्मद सुल्तान खान की रिपोर्ट ……मेरठ, उत्तर प्रदेश:

जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता जेल चुंगी स्थित सपा कार्यालय से पद यात्रा करते हुए ऊर्जा भवन पहुंचे बढ़ाए गए बिजली के दामों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने एमडी पॉवर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि समाजवादी पार्टी मेरठ स्मार्ट मीटर का पूर्ण रूप से विरोध करती है। जो कनेक्शन 1 किलोवाट का पहले रुपए 1032 में था वह अब करीब रुपए 6166 हो गया है और 5 किलोवाट का कनेक्शन 7057 में मिलता था जो आज 15470 में मिलेगा। और नियामक आयोग की अनुमति के पावर कारपोरेशन ने स्मार्ट मीटर की दर को तय कर दिया है जबकि इसे लागू करने से पहले कमेटी की बैठक में प्रस्ताव पारित होना चाहिए। जिले की हालत बिजली को लेकर बहुत खराब है। ज्यादातर जिले की स्ट्रीट लाइट खराब है, किसानों को 8 घंटे की बिजली भी उपलब्ध नहीं। इस दौरान जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, निरंजन सिंह, नदीम चौहान, रजत शर्मा, खीमचंद जाटव, पवन यादव, सचिन गुर्जर विधानसभा अध्यक्ष, गोलू जाटव, सोनू चौधरी, नितिन चौहान, जीतू नागपाल, नेहा, संगीता राहुल, हरप्रीत आहूजा, ओमप्रकाश महामना, दीपक सिरोही, सिद्धार्थ, सम्राट मलिक, शशिकांत, परविंदर ईशु आदि लोग मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in