Skip to main content

Aaj Tak24x7

रात में दिखाई तत्परता सड़क हादसे को टालने में फुनगा चौकी प्रभारी अनुराग अवस्थी व ट्रैफिक मित्र की सराहनीय पहल

रात में दिखाई तत्परता सड़क हादसे को टालने में फुनगा चौकी प्रभारी अनुराग अवस्थी व ट्रैफिक मित्र की सराहनीय पह

अनूपपुर।

ग्राम कदमटोला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-43 (NH-43) पर बीती रात एक बैल मृत अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ था। अंधेरे और तेज़ यातायात के बीच यह किसी भी समय गंभीर हादसे का कारण बन सकता था लेकिन

स्थिति की गंभीरता को हुए फुनगा चौकी प्रभारी अनुराग अवस्थी एवं ट्रैफिक मित्र महेंद्र पनिका तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने सतर्कता और तत्परता दिखाते हुए मृत बैल को हाईवे से हटवाया, जिससे संभावित दुर्घटना टल गई।

विशेषज्ञों के अनुसार रात्रिकालीन यातायात के दौरान दृश्यता कम होने के कारण सड़क पर पड़े इस प्रकार के अवरोधक दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। लेकिन पुलिस और ट्रैफिक मित्र की त्वरित कार्रवाई ने बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया।

ग्रामीणों और राहगीरों ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि चौकी प्रभारी अनुराग अवस्थी और ट्रैफिक मित्र महेंद्र पनिका की सक्रियता से न केवल सड़क सुरक्षित हुई बल्कि अनगिनत लोगों की जान पर मंडराता खतरा भी टल गया।

पुलिस की अपील

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि हाईवे पर वाहन चलाते समय हमेशा सतर्क रहें। यदि सड़क पर किसी प्रकार की बाधा दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

रिपोर्टर- दिनेश केवट

अनुपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in