आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
*अवैध खनन/ परिवहन पर अंकुश लगाए जाने के लिए संयुक्त रूप से टीम बनाकर करें प्रवर्तन कार्।*
*यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहनों पर नियमानुसार जुर्माना/ सील की,की जाए कार्यवाही।*
*उप खनिज का परिवहन करने वाले वाहनों का निर्धारित वेबसाइट पर पंजीकरण किया जाए सुनिश्चित।*
*औरैया 16 सितंबर 2025* /जिलाधिकारी डॉ0 इंद्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में अवैध खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाए जाने हेतु की जा रही गतिविधियों की समीक्षा करते हुए संबंधितों को निर्देशित किया कि वह आपसी समन्वय बनाकर सतर्क रूप से प्रवर्तन का कार्य करें और नियम विरुद्ध उप खनिज/ अवैध खनन/ परिवहन करने वालों पर परिवहन विभाग/ पुलिस विभाग/ खनन विभाग तथा राजस्व विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय टीम भावना के साथ कार्य करते हुए नियमानुसार कार्यवाही करें जिससे अवैध खनन /परिवहन पर अंकुश लग सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी संबंधित अपनी कार्य योजना तैयार करें और उसी के अनुरूप कार्य करते हुए नियम विरुद्ध कार्य करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही करें जिससे अवैध रूप से किये जा रहे खनन कार्य /परिवहन पर अंकुश लगे।
बैठक में उप जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर, जिला खान अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



