मेरठ से मोहम्मद सुल्तान खान की रिपोर्ट…….
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बच्चा पार्क पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर दिवस” के बैनर उठाए, माथे पर काली पट्टियाँ बांधीं और “वोट चोर गद्दी छोड़ो अभियान” की शुरुआत की। यह अभियान आगामी एक माह तक हस्ताक्षर अभियान के रूप में संचालित किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने की तथा संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने किया। इस अवसर पर जिला कॉर्डिनेटर विशाल वशिष्ठ भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया जहा पुलिस से महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा और पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला की तीखी नौकझोंक हुई !
मुख्य रूप से उपस्थित रहे –
रंजन शर्मा महानगर अध्यक्ष अवनीश काजला पूर्व जिला अध्यक्ष विशाल वशिष्ठ जिला कॉर्डिनेटर जाहिद अंसारी पूर्व महानगर अध्यक्ष चौधरी शम्सुद्दीन सलीमुद्दीन शाह हरिकिशन वर्मा प्रवक्ता सलीम खान पीसीसी सदस्य धूम सिंह गुर्जर , दिनेश मोहन शर्मा, मतन सिंह , जेपी शर्मा, अनिल अरोरा, डॉ अशोक आर्य, रीना शर्मा, संजय कटारिया, कमल जायसवाल, प्रवीण कुमार, मनोज चौहान, राकेश मिश्रा, विनोद सोनकर, सुशील सैनी, अवधेश सक्सेना, रवि कुमार, राजीव गौर, मुल्ला जी अशरफ, दुष्यंत सागर, केडी शर्मा, हरिकिशन प्रजापति, गफ्फार मलिक , राजू महरौल, महेंद्र गुर्जर, रोहित किशनी , कल्लू मलिक, पारुल गुप्ता, इकराम पार्षद, शिवकुमार शर्मा, संजय वर्मा, प्रेम कुमार शर्मा, पंकज चौधरी, नरेश चौधरी, अमित तालियान , नौशाद, तेजपाल डाबका, तनवीर इलाही, राशिद चौहान, मुजाहिद्द , सचिन शर्मा, विनोद शर्मा, सुशील गोस्वामी, श्यामवीर सिंह, नरेश नेगी, नईम राणा, कांग्रेस नेता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन।
इस मौके पर आम जनता ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की और बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर अभियान का समर्थन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने “वोट चोर दिवस” मनाकर प्रधानमंत्री पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए गहरा आक्रोश व्यक्त किया।
महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा –
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भारतीय लोकतंत्र के साथ छल करने वाले दिन के रूप में याद किया जाएगा। देश के मतदाताओं से किया गया विश्वासघात कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। एक माह चलने वाले इस हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जनता को जागरूक कर ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ का संदेश दिया जाएगा।”


