थाना कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा एक अदद कटर मशीन, एक अदद ड्रिल मशीन, एक अदद लोहे की बैरिंग व लोहे के कुछ सामान को दुकान से चोरी करके भागने वाले शातिर चोर को किया गया गिरफ्तार!

रिपोर्ट
शमसुलहक़ ख़ान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

थाना कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा एक अदद कटर मशीन, एक अदद ड्रिल मशीन, एक अदद लोहे की बैरिंग व लोहे के कुछ सामान को दुकान से चोरी करने के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 171/2025 धारा 305(A), 317(2) BNS से संबंधित 01 नफर अभियुक्त 1. अमित कुमार वर्मा पुत्र विजय कुमार वर्मा ग्राम बराहपुर थाना हरैया जनपद बस्ती उम्र 26 वर्ष को आज दिनांक 18.09.2025 सुबह समय 4.30 बजे थाना परिसर से आवेदक के तहरीर के आधार पर कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

  1. अमित कुमार वर्मा पुत्र विजय कुमार वर्मा ग्राम बराहपुर थाना हरैया जनपद बस्ती उम्र 26 वर्ष
    बरामदगी विवरण-
  2. एक अदद कटर मशीन, एक अदद ड्रिल मशीन, एक अदद लोहे की बैरिंग, लोहे का बस व कच्छ तथा लोहे के कुछ कबाड़

घटना का विवरण
आवेदक पिंटू विश्वकर्मा पुत्र हरिप्रसाद निवासी रतास उर्फ कप्तानगंजथाना कप्तानगंज जनपद बस्ती द्वारा बताया गया कि मेरी दुकान कप्तानगंज बाजार में स्थित है आज दिनांक *18.09.24 समय सुबह 4:00 बजे प्रार्थी सुबह टहलने के लिए निकले तो देख प्राथी की दुकान का शटर उठा हुआ है तो मैं तथा मेरे साथ टहल रहे प्रदीप विश्वकर्मा पुत्र संतराम विश्वकर्मा व रमेश विश्वकर्मा पुत्र रामप्रकाश विश्वकर्मा दुकान के अंदर घुसकर देखे तो एक व्यक्ति जो दुकान में रखा सामान ड्रिल मशीन कटर मशीन बेयरिंग व लोहे की कुछ सामान बोरी में भरकर चोरी करने की नियत से निकालने ही वाला था कि हम लोग पहुंच गए और दुकान के अंदर ही पकड़ लिए तथा वहां तत्काल थाने पर ले आए आवेदक के तहरीर के आधार पर अदद कटर मशीन व एक अदद ड्रिल मशीन व एक अदद लोहे की बैरिंग व लोहे के कुछ सामान चोरी करने के संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया ।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-

  1. मु0अ0सं0 116/2024 धारा 380, 411आईपीसी थाना हरैया जनपद बस्ती।
  2. मु0अ0सं0 117/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना हरैया जनपद बस्ती।
  3. मु0अ0सं0 118/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना हरैया जनपद बस्ती।
  4. मु0अ0सं 105/2025 धारा 303(2) BNS, थाना हरैया जनपद बस्ती।
  5. मु0अ0सं0 108/25 धारा 303(2) थाना हरैया जनपद बस्ती।
  6. मु0अ0सं0 151/2025 धारा 303(2), 317(2) BNS थाना हरैया जनपद बस्ती।
  7. मु0अ0सं0 287/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कलवारी, जनपद बस्ती।
  8. मु0अ0सं0 275/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती
  9. मु0अ0सं0 111/22 धारा 380, 411, 457 आईपीसी, थाना कोतवाली जनपद बस्ती
  10. मु0अ0सं0 11/23 धारा 411, 380, 457 आईपीसी, थाना कोतवाली जनपद बस्ती
  11. मु0अ0सं0 97/23 धारा 411, 380, 457 आईपीसी, थाना नगर जनपद बस्ती
  12. मु0अ0सं0 34/2024 धारा 380, 411, 457 आईपीसी, थाना नगर जनपद बस्ती

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का विवरणः
1.व0उ0नि0 अनिल कुमार त्रिपाठी, थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती मय हमराह टीम

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes