Skip to main content

Aaj Tak24x7

सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से जनपद में मिलावटखोरों के विरूद्ध कार्यवाही कर भरे गए सेम्पल

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 18 सितंबर 2025/जिलाधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देशानुसार आगामी नवरात्रि/दशहरा के पर्व के अवसर पर आमजनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से जनपद में मिलावटखोरों के विरूद्ध मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत कस्बा बेला स्थित मिठाई विक्रेता से 02 बर्फी के नमूनें एवं 01 नमूना सरसों का तेल तथा कस्बा बिधूना बाजार स्थित प्रतिष्ठान से 01 नमूना देशी घी का संग्रहीत किया गया। कुल 04 नमूनें संग्रहीत कर जाॅच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला में प्रेषित किये जा रहे हैं। जाॅच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
सहायक आयुक्त(खाद्य)-।। ए0डी0पाण्डेय द्वारा जनपद में संचालित कर रहे खाद्य कारोबार से सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं से अपील की गयी कि कोई भी खाद्य कारोबारकर्ता मिलावटी खाद्य पदार्थों का निर्माण व विक्रय नहीं करेगा तथा नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत कोई भी खाद्य कारोबारकर्ता पुराना खुली अवस्था में कुट्टू का आटा एवं सिघांडे का आटा का विक्रय नहीं करेगा। अन्यथा की दशा में प्राप्त अभिसूचना के आधार सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। आम जनमानस से अपील की गयी कि यदि कोई खाद्य कारोबारकर्ता पुराने खुली अवस्था में कुट्टू का आटा/सिंघाडे का आटा का विक्रय करता है तो वह खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन् विभाग ककोर मुख्यालय औरैया को सूचित करें। कार्यवाही के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी औरैया सदर/बिधूना विजय कुमार श्रीवास, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर पालिका औरैया/अजीतमल वीरन सिंह उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7