Skip to main content

Aaj Tak24x7

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहार पर किया गया मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

लगभग 700 से अधिक लोगो ने उठाया चिकित्सा सेवाओं का लाभ।

महिला सशक्तीकरण रहा शिविर का मुख्य केन्द्र।

शिविर में प्रदान की गयी विशेषज्ञ चिकित्सा सेवायें।

औरैया 18 सितंबर 2025/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहार पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस बृहद स्वास्थ्य कार्यकम का शुभारम्भ मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत कमल दोहरे के द्वारा फीता काटकर किया गया, साथ में जिले के स्वास्थ्य विभाग के मुखिया डा० सुरेन्द्र कुमार सिंह और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० शिशिर पुरी एवं विकास खण्ड सहार के खण्ड विकास अधिकारी राजनरायन पाण्डेय भी रहे। शिविर में लगभग सभी विशेषज्ञ चिकित्सा के द्वारा सेवायें प्रदान की गयी। जैसे स्त्री रोग, फिजीशियन, हडडी रोग, ई०एन०टी० सर्जन, नेत्र रोग, दन्त रोग, मनोचिकित्सा इत्यादि को प्रदान करने के लिये विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहे। जिससे क्षेत्र की जनता ने भरपूर लाभ उठाया। बृहद शिविर में कुल लगभग 710 मरीजो के पंजीकरण हुये तथा उनको विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया। स्वास्थ्य शिविर में आयुर्वेद विधा की भी औषधियां उपलब्ध थी, और आयुर्वेद के चिकित्सक भी उपस्थित रहे। जिनके द्वारा आयुर्वेद की सेवायें लोगो को प्रदान की गयी। इसके अलावा आंगनवाडी विभाग की तरफ से और शिक्षा विभाग की तरफ से अपने-अपने स्टाल लगाये गये। शिविर में आयुष्मान कार्ड भी बनाये गये और टी०वी० रोगियों को दवा वितरण एवं टी०वी० की जांच भी की गयी। शिविर में मुख्य अतिथि के द्वारा अपने भाषण में सरकार की मंशा के अनुरूप नारी सशक्तीकरण पर विचार प्रस्तुत किये तथा सामु०स्वा० केन्द्र सहार के चिकित्सा अधीक्षक डा० राकेश सिंह को लगातार अच्छी स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करने के लिये प्रोत्साहित भी किया गया। शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा अवगत कराया गया कि यह अभियान जिलाधिकारी के दिशा निर्देशों के अनुसार संचालित कराया जा रहा है। जिससे की समाज के ग्रामीण आंचल की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध करायी जा सके। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० शिशिर पुरी के द्वारा बताया गया कि यह अभियान जनपद के सभी ब्लाकों में संचालित किया जायेगा। जिसमें सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति रहेगी। इसी अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी सहार राजनारायन पाण्डेय ने स्वास्थ नारी सशक्त परिवार की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और सरकार की इस योजना की प्रसंशा की, और सभी आम जनमानस को अभियान से अधिक लाभ प्राप्त करने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन अनुराग वर्मा ब्लाक कार्यकम प्रबन्धक एवं शिवेन्द्र शुक्ल स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के द्वारा किया गया। स्वास्थ्य शिविर में लगभग 700 लोगों को विभिन्न सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर सत्ताधारी दल के जनपद एवं ब्लाक स्तरीय प्रतिनिधि जैसे टीटू भदौरिया, विनोद तिवारी, अवधेश शुक्ला, अम्बुज सिंह जिला पंचायत सदस्य इत्यादि गणमान्य लोगो के द्वारा प्रतिभाग किया गया। स्वास्थ्य शिविर के समापन भाषण में चिकित्सा अधीक्षक डा० राकेश सिंह के द्वारा सभी अतिथियों एवं मीडिया के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया, और चिकित्सालय की सेवायों का सुद्दीकरण करने के लिये माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत को मांग पत्र भी सौपा। जिसका उन्होने शीघ्र ही पूरा कराने के सहमति भी दर्शायी। स्वास्थ्य शिविर में डा० बृजेश कुमार सिंह नोडल अधिकारी/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी सी०डी०पी०ओ० विमलेश कुमारी, रंजना तिवारी पोषण मिशन चीफ फार्मासिस्ट श्याम नरेश दुबे, संजय कुमार बी०सी०पी०एम०, नरेन्द्र सिंह राजपूत फार्मासिस्ट, दुष्यन्त त्रिपाठी बी०एच०डब्ल्यू० के साथ-साथ चिकित्सालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। स्वास्थ्य शिविर सफल रहा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7