आज तक 24 * 7
लोकेशन टांडा बरुड़
संवाददाता सुनील दवाने
एंकर :-:
टांडा बरुड़ में उमरखली रोड़ स्थित दुर्गा माता मन्दिर से बुधवार गुरुवार की दरम्यानी रात को अज्ञात चोरों ने धावा बोला और माताजी की मूर्ति से कान की बालियां, नाक की नथ, चांदी का कमर बंद चांदी के चार चार छत्र सहित दानपेटी से लगभग पच्चीस हजार रुपए नगद चुरा ले गए। चोरों ने टूटी हुई दानपेटी और ढोलक सहित अन्य सामान मंदिर से लेकर कुछ दूरी पर मक्का के खेत फेंक दिया यहां बता दें कि 22 सितंबर से नवरात्रि आरंभ होने वाली है और समिति के सदस्य और लाइटिंग डेकोरेशन का काम करने वाले रात एक बजे तक मंदिर प्रांगण में काम कर रहे थे, वही सुबह चार बजे सफाई करने के लिए मंदिर के पूजारी पवन नाथ की माता चंदा बाई नाथ पहुंची तब पता चला की मंदिर में चोरी हो गई उन्होंने पड़ोसियों को बताया तभी समिति के सदस्यों ने पुलिस थाना बरुड़ पर सूचना दी जिसके चलते सुबह आठ बजे ए एस आई कमल कुमरावत खरगोन से आई डॉग स्क्वॉड और ऍफ़ एस एल टिम के साथ मंदिर पहुंचे और छानबीन शुरू की ।


