जबलपुर – स्थानीय शासकीय अग्रणी महाविद्यालय महाकौशल में जिला स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंट विधानसभा विधायक अशोक रोहाणी रहे । इस अवसर पर जबलपुर प्रसिद्ध खेल प्रशिक्षक एवं राष्ट्रीय बॉलीबॉल खिलाड़ी हरीश दुबे का सम्मान संगठन सचिव एवं जबलपुर शासकीय क्रीड़ा प्राध्यापक संघ द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी क्रीड़ा अधिकारी की उपस्थिति रही जिनमें श्री जुगल किशोर मेथली,श्री अवधेश दुबे , अर्चना विश्वकर्मा, दीपेन्द्र यादव,संजय कुमार, मूर्ति यादव,मुईन अहमद, रोहिला पिल्ले, राजेन्द्र प्यासी, कन्हैया कुमार, रणविजय एवं सुरेश रजक की उपस्थिति रही।



