Skip to main content

Aaj Tak24x7

पत्रकार अरशद अली के नाम का दुरुपयोग कर कर अज्ञात युवक ने की स्कूल की शिकायत अरशद अली ने कलेक्टर से की शिकायत*

*पत्रकार अरशद अली के नाम का दुरुपयोग कर कर अज्ञात युवक ने की स्कूल की शिकायत अरशद अली ने कलेक्टर से की शिकायत*

 

 

22/9/2025

 

लोकेशन जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश

 

अरशद अली की रिपोर्ट

 

9713906075

================

 

खबर शिवपुरी से है जहां एक चर्चित पत्रकार के नाम से किसी अज्ञात युवक ने सी एम राइज मॉडर्न स्कूल के प्राचार्य को हटाने को लेकर एक आवेदन शिवपुरी कलेक्टर को दे दिया। ओर कलेक्टर ने उस आवेदन पर जांच टीम गठित भी कर दी।

 

अज्ञात युवक द्वाराआवेदन में जो लिखा था उसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। जी हां दरअसल शिवपुरी के एक चर्चित पत्रकार अरशद अली के नाम से यह आवेदन लगाया गया जिसमें लिखा गया स्कूल के प्राचार्य ने स्कूल में ही पढ़ाने बाली एक शिक्षिका को अश्लील फोटो वीडियो ओर लिंक भेजी गई हैं और महिला शिक्षिका द्वारा विरोध करने पर उसे धमकाया गया है जिससे महिला को विभाग के ही अन्य पदाधिकारियों द्वारा भद्दे कमेंट सुनने को मिल रहे हैं, लेकिन इस आवेदन में खास बात यह रही कि उक्त प्रताड़ित महिला का नाम नहीं दर्शाया गया ओर कलेक्टर से स्कूल के प्राचार्य को हटाने की मांग की गई।

 

यह पूरा घटनाक्रम होने तक पत्रकार अरशद अली को इसकी कोई जानकारी नहीं थी, पत्रकार अरशद अली को इस बारे में तब मालूम चल जब कलेक्टर ने एक महिला अधिकारी को इस पूरे मामले की जांच करने का आदेश दिया तो सबसे पहले उक्त महिला अधिकारी ने पत्रकार अरशद अली को कॉल कर इस बारे में पूछताछ के लिए बुलाया तो पत्रकार इस आवेदन को देखकर हैरत में पड़ गए क्यूंकि उक्त आवेदन पर उनके फर्जी हस्ताक्षर उनके नाम के नीचे किए गए थे जिसे देख पत्रकार अरशद अली ने एक आवेदन निरस्त करने का दिया ओर जांच की मांग की

 

वाईट अरशद अली निडर पत्रकार

 

*जिला शिवपुरी से ऑल इंडिया क्राइम रिपोर्टर अरशद अली की रिपोर्ट*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in