आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
*संस्कृति सप्ताह का हुआ समापन/पुरुष्कार पाकर बच्चों के खिल उठे चेहरे

औरैया –भारत विकास परिषद औरैया द्वारा संस्कृति सप्ताह का आयोजन दिनांक 13 सितम्बर से 21 सितम्बर तक किया गया जिसमे बिभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों के बौद्धिक विकास ,प्रतिभा निखारने एव प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को विकसित करने के उद्द्येश्य से चित्रकला प्रतियोगिता,निबन्ध प्रतियोगिता,एक मिनट प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता,नृत्य प्रतियोगिता एव नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
संस्कृति सप्ताह में बिभिन्न प्रतियोगितयों में विजयी छात्रों के पुरुष्कार वितरण कार्यक्रम में जनप्रिय जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एव भारत माता एव स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्पार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी महोदय को पटका पहनाकर शाल उढ़ाकर एव प्रतीक चिन्ह भेंट कर परिषद परिवार द्वारा सम्मान किया गया। जिलाधिकारी ने अपने उदबोधन में कहा कि जिस तरह से बृक्ष अपने फल स्वंम नही खाते नदियां अपना स्वम् पानी नही पीती,मेघ हमेशा मनुष्य की भलाई के लिए ही बरसते है ठीक उसी तरह से समाज सेवी संगठन हमेशा मानव जाति की भलाई के लिए ही कार्य करते है और उन्होंने बिभिन्न प्रतियोगितयों में विजयी छात्र/छात्राओं को पुरुष्कार भी प्रदान किये।
इस मौके पर प्रांतीय मार्ग दर्शक मंडल के सदस्य अशोक त्रिपाठी ने परिषद द्वारा किये जाने वाले कार्यों /प्रकल्पों के बारे में विस्तृत जनकारी दी उन्होंने बोलते हुए कहा कि परिषद मुख्य रूप से संस्कार,सेवा एव सम्पर्क प्रकल्पों के अंतर्गत कार्य करती है।उन्होंने यह भी कहा कि सेवा हमारा सामाजिक दायित्व है न कि कोई उपकार। इस मौके पर कुछ नए सदस्य परिषद परिवार में शामिल हुए उनमे कुलदीप दुबे भाजपा जिला महामंत्री ,प्रमोद त्रिपाठी NSGकमांडो, मोहन काल शर्मा, राजेन्द्र गुप्तजी,डॉक्टर प्रियेश प्रताप सिंह जिला अस्पताल औरैया,अमित बिसरियजी शिक्षक,अभिषेक पोरवालजी डाक विभाग,विकास पोरवाल ब्यापारी नेता,रवि कुमार विद्युत विभाग जिनको प्रांतीय संरक्षक डॉक्टर रमेश शुक्लाजी ने शपथ ग्रहण दिलाई ।परिषद परिवार द्वारा सभी नए सदस्यों को सम्मानित किया गया एव सभी नए सदस्यों को बधाई दी गयी।बिभिन्न प्रतियोगितयों के लिए निर्णायक की भूमिका में रही विनिति अग्रवाल,अर्चना दुबे एव दीपा पोरवाल को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर परिषद सदस्य ,के के दुबे,डॉक्टर एस एस परिहार,लालजी अग्रवाल,डॉक्टर योगेश विश्नोई,स्वतन्त्र अग्रवाल,छुन्ना मिश्रा,अध्यक्ष गोपालजी वर्मा, सचिव देव मुनि पोरवाल,राकेश गुप्ता ,डॉक्टर गौरव वर्मा,संजीव त्रिपाठी,आनन्द बरसैया, नितिन पोरवाल,मुकेश गहोई,राजेश बाजपाई,सौरभ पुरवार,सौरभ गुप्ता,देवेंद्र त्रिपाठी वरिष्ठ अधिवक्ता,देवकांत त्रिपाठी अधिवक्ता,बेटा लाल शुक्ला, गोपालजी शुक्ला , राम कुमार विश्नोई ,आदि के अलावा नगर के गणमान्य अतिथियों में दिनेश मिश्रा,आदित्य दुबे,माधव हैप्पी ओल्ड एज होम के संचालक राजबर्धन शुक्ला,एक विचित्र पहल के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता,कपिल गुप्ता ,कवि गोपाल पांडेय,प्रोफेशर विनोद उपाध्यायजी, नागेश पाठकजी बैंकर,तिलक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य आंजनेय शहाय अवस्थी ,शिव सेना के अनिल दीक्षितजी आदि एव छात्रों के अभिवावक गण भी मौजूद रहे या इसके अलावा पत्रकार बन्धु एव परिषद परिवार एव नगर की महिलाएं भी कार्यक्रम में उपस्थित रही।कार्यक्रम का कुशल संचालन सचिव देव मुनि पोरवाल ने किया।अध्यक्ष गोपालजी वर्मा द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एव आभार प्रकट किया गया।अंत मे राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।



