सरदारपुर ( धार )
जिला ब्यूरो दिलीप पाटीदार
** ग्राम पंचायत पिपरनी के आदिवासी समाज ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। समाजजनों का आरोप है कि पट्टे पर मिली जमीन प
गैर-आदिवासी व्यक्ति द्वारा जबरन कब्जा कर अवैध रूप से मकान निर्माण किया जा रहा है।
ग्राम पंचायत पिपरनी के आदिवासी समाजजनों ने सोमवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराया। ज्ञापन में बताया गया पर्व तहसीलदार महोदया दिपाली जाधव द्वारा ग्राम पंचायत पिपरनी के आदिवासी को पट्टे दिए गए थे। जो अब सरपंच व सचिव कि मिलीभगत के कारण आदिवासी कि पट्टे कि जमीन छिनकर गैर आदिवासी को दि जा रही। मध्यप्रदेश अनुसूचित आदिवासी क्षेत्र मे भू राजस्व संहिता कि धारा 165 के अनुसार किसी भी आदिवासी कि जमीन गैर आदिवासी को बेचने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। ऐसे ग्राम पंचायत पिपरनी मे कई परिवार है। जिनके पास पट्टे कि जमीन है। और तहसीलदार महोदया द्वारा दि गई रसीद व उनकि प्राप्तिया भी है। किन्तु शासन-प्रशासन द्वारा किसी भी व्यक्ति को उनके पट्टे कि जमीन अभी तक नही दि गई है। व शासन द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नही कि गई।
जयस तहसील अध्यक्ष विदेश गणावा ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध कब्जे और निर्माण को तत्काल रोका जाए तथा पट्टाधारी आदिवासी परिवारों को उनकी भूमि पर सुरक्षित अधिकार दिलाए जाएँ। तथा सरपंच एंव सचिव पर कानूनी कार्रवाई कि जाए। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष सरदारपुर विदेश गणावा, सुनील डावर, राजेश सरदार मुकेश दिनेश मांगीलाल विजय दीपक आकाश कमलेश काना आदि उपस्थित थै।



