Skip to main content

Aaj Tak24x7

दिनांक 21.09.2024 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुस्मानिया में राजा नामक युवक को सफेद कलर की कार में आये युवकों द्वारा जबरन गाडी में बैठाकर ले गये हैं.

लोकेशन- कन्नौद

इंडिया 24

संवाददाता गणेश जायसवाल

9754278866

दिनांक 21.09.2024 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुस्मानिया में राजा नामक युवक को सफेद कलर की कार में आये युवकों द्वारा जबरन गाडी में बैठाकर ले गये हैं

सूचना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोत द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सोम्या जैन व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री आदित्य तिवारी को नाकाबंदी कर अपहृत युवक की तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया था. जिसके पालन में उनके द्वारा आरोपियों के आने-जाने वाली रास्तो की भौगोलिक स्थिति के आधार पर थाना कन्नौद से तत्काल चार पुलिस टीम रवाना की गई पुलिस टीम द्वारा चारो तरफ से घेराबंदी करने से आरोपीगण युवक को धनतलाव घाटी से आगे नहीं ले जा पाये ओर पुलिस टीम द्वारा तकनीकी आधार एवं फुटेज के आधार पर किसके द्वारा युवक का अपहरण किया गया है. पता कर लिया गया ओर दुर्गम विपरित वर्षा ऋतु के कारण नदी, पहाड़ों को लाघंते हुये आरोपियों को अपहृत युवक के साथ धनतलाव घाट पर जगल में घेर लिया, जहां पुलिस को देखकर आरोपीगण नदी की तरफ भागे परतु पुलिस टीम द्वारा अपहृत युवक को दस्तयाब किया गया व अब्दुल पिता हातमखा निवासी खेडाखाल को पकडा उससे पूछताछ पर जानकारी मिली कि अपहृत युवक से अपहरण करताओं को पुराना विवाद था ओर उसकी मुखबीरी करते थे. इसलिये उससे तीन लाख रूपये माग रहे थे प्राप्त. जानकारी के आधार पर शेष आरोपीगण आतिफ पिता शाकिर शाहनवाज पिता शाकिर निवासीगण काटाफोड, कुलदीप पिता कुन्दनसिंह निवासी सतवास को गिरफतार कर लिया गया घटना में प्रयुक्त बीएमडब्लू कार जप्त की गई. अधेरे का फायदा उठाकर तीन आरोपीगण मनावर उर्फ मुनव्वर पिता मम्मू निवासी मेवाती मोहल्ला कन्नौद जिला देवास, अंकित पिता आजाद निवासी कालापाठा व फैजान का होना बताया, पुलिस द्वारा करार आरोपीगण की तलाश की जा रही हैं.

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कन्नौद निरीक्षक तहजीब काजी, उनि राहुल रावत, उनि दीपक भोण्डे, प्र.आर. विष्णु जाटव, आरक्षक बालकृष्ण, गोरव, निकेतन, राहुल, बॉबी, एनसीसी रोहित, विजय का सराहनीय योगदान रहा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in