Skip to main content

Aaj Tak24x7

मानकुवॉरी हंसा हायर सेकंडरी स्कूल बरेला की कुराश खिलाड़ी भावना पट्टा ने 69वीं राज्य स्तरीय शालेय कुराश प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक  

जबलपुर – 69वीं राज्य स्तरीय शालेय कुराश प्रतियोगिता का आयोजन इंदौर जिले में दिनांक 15 सितम्बर 2025 से 19 सितंबर 2025 तक श्री वैष्णव एकेडमी इंदौर में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में जबलपुर सम्भाग टीम दल का प्रतिनिधित्व करते हुए विद्यालय की खिलाड़ी भावना पट्टा ने अपने-अपने आयु एवं वजन वर्ग में प्रतिद्वंद्वी को हराकर कांस्य पदक अर्जित करने में सफल रही वहीं विधार्थी खुशी यादव, श्री दुबे ,काजल पटेल,नीलम तेकाम,कार्तिक बर्मन । खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर लोक शिक्षण सम्भाग जबलपुर संयुक्त संचालक प्राचीश जैन, संयुक्त संचालक खेल आशा सिसोदिया, जिला शिक्षा अधिकारी धनश्याम सोनी, जिला शिक्षा क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती मधुमिता हाजरा,मानकुवॉरी हंसा हायर सेकंडरी स्कूल बरेला शाला संचालक समिति सचिव एस मसीह, शाला संचालक वैभव जोशुवा, प्राचार्या श्रीमती नम्रता जोशुवा,मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी ऑफ इंडिया संस्थापक अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षक राजकुमार यादव, संयुक्त सचिव जयराज चौधरी ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी । समस्त खिलाड़ी मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी के संस्थापक अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षक राजकुमार यादव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in