Skip to main content

Aaj Tak24x7

दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” अभियान का शुभारंभ।

दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” अभियान का शुभारंभ।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार” अभियान के तहत दुद्धी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड़ जिला मंत्री दिलीप पांडे नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने एनीमिया जागरूकता अभियान तथा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ कर एनीमिया कीट तथा आयुष्मान कार्ड का वितरण किया।इस दौरान श्रवण सिंह गोंड़ ने प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण और सशक्तिकरण की दिशा में प्रारंभ किया गया यह अभियान परिवार और समाज की मजबूती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कदम बतलाया।दिलीप पांडे कमलेश मोहन ने कहा इस अभियान के अन्‍तर्गत महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अभियान में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर मुफ्त स्वास्थ्य जांच के साथ डॉक्टरी परामर्श और मुफ्त में दवाएं ले रही हैं। दुद्धी मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह ने कहा है कि देश की महिलाओं के स्वास्थ्य देखभाल की जिम्‍मेदारी उनकी सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है उन्‍होंने महिलाओं से आग्रह करते हुए कहा कि इस अभियान के तहत सभी सुविधाएं निशुल्क हैं, महिलाएं स्वास्थ्य शिविरों में जाकर अपनी जांच जरूर कराएं वही इस सेवा पखवाड़ा अभियान दुद्धी मण्डल संयोजक मनीष जायसवाल ने बतलाया इस महत्वाकांक्षी अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा, जागरूकता और बेहतर देखभाल सुनिश्चित करना है। यह अभियान 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा, जिसके दौरान दुनिया भर में अनेक स्वास्थ्य गतिविधियां एवं शिविर आयोजित किए जाएंगे।इस दौरान मुख्यरूप से वरिष्ठ भाजपा नेता रामेस्वर रॉय जिला नोडल अधिकारी सुमन जायसवाल दुद्धी सीएससी अधिक्षक डॉ शाह आलम मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह अंशुमान रॉय डॉ गौरव सिंह मण्डल कोषाध्यक्ष रिंकी जायसवाल सोशल मीडिया संयोजक पीयूष कसेरा श्रवण अग्रहरी सहित स्वास्थ्य केंद्र के डॉकटर कर्मचारी उपस्थित रहें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in