Skip to main content

Aaj Tak24x7

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत आयोजित महिला शक्ति सम्मेलन शिविर का हुआ आयोजन

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

*मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत आयोजित महिला शक्ति सम्मेलन शिविर का हुआ आयोज *

*औरैया 23 सितंबर 2025*/ जिलाधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने ब्लाक भाग्यनगर के ग्राम कनौती के प्राथमिक विद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत आयोजित महिला शक्ति सम्मेलन शिविर में पहुंचकर शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभागीय स्टालों को देखा और कहा कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्रों को मिले इसके लिए गांव का भ्रमण कर पात्रों को पंजीकृत करें जिससे कोई भी पात्र योजना के लाभ से वंचित न रहने पाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि किशोरियां/ महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर सशक्त बने तभी वह अपना सही रास्ता चुनकर विकास में भागीदार बन सकेंगी इसके लिए जरूरी है कि पहले वह अच्छी शिक्षा प्राप्त करें और वह उसके उपरांत कार्य क्षेत्र का चुनाव करके अपनी रुचि के अनुरूप कार्य करें जिससे उन्हें सफलता मिले। उन्होंने कहा कि सरकार इसके लिए हर संभव मदद कर रही है और बहू- बेटियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तत्पर है इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने महिला थाना स्थापित किए हैं तथा महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई है जिससे महिलाओं के साथ होने वाले किसी भी दुर्व्यवहार के संबंध में वह अवगत करा सके और दुर्व्यवहार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि इस नवरात्रि पर्व में सरकार द्वारा मातृशक्ति को स्वयं के संबंध में जागरूक करने के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि आप लोग अपने स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति लापरवाही न बरते तथा स्वास्थ्य परीक्षण समय-समय पर अवश्य कराएं इससे जब स्वयं स्वस्थ होगीं तो मेहनत आदि करने में भी पीछे नहीं रहेंगी और आवश्यकता पड़ने पर अपने साथ किसी भी अभद्र व्यवहार के लिए मजबूती से सामना करने में सक्षम रहेगीं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश अभियान के तहत आपका सुझाव लायेगा बदलाव हेतु जारी क्यू आर कोड के माध्यम से आमजन के सुझावों को शासन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने महिला शक्ति सम्मेलन शिविर में किशोरियों का जन्म दिन भी मनाया साथ ही नवजात शिशु का अन्नप्राशन कराया तथा गर्भवती माता की गोद भराई की गई।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं ग्राम प्रधान, महिलाएं व ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in