आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
*आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 07 वर्ष पूरे होने पर जनपद स्तरीय कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में मनाया गय
*
*औरैया 23 सितम्बर 2025-* आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 07 वर्ष पूरे होने पर जनपद स्तरीय कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायका श्रीमती गुड़िया कठेरिया जी रही साथ ही जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर जी, अध्यक्ष आशा चक की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न कराया गया जिसमें पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड वितरण कराए गए साथ ही साथ योजना से लाभ प्राप्त लाभार्थियों ने अनुभव साझा किए ।योजना में अबद्ध चिकित्सालय जिन्होंने इस योजना के अंतर्गत सराहनीय कार्य किया है उन्हें प्रशस्ति पत्र विधायका गुड़िया कठेरिया के द्वारा प्रदान किया गया। प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले चिकित्सालियों में सरकारी चिकित्सालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ,दिबियापुर,सहार , विधूना एवं जिला चिकित्सालय 100 शैय्या चिचौली,निजी चिकित्सालय में नयन ज्योति आई केयर सेंटर एवं गुलाब सिंह चिकित्सालय को दिया गया।
उक्त कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शिशिर पुरी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ अशोक राय, चिकित्सा अधीक्षक दिबियापुर डॉ विजय आनंद एवं आयुष्मान जिला के इकाई के सदस्य डॉक्टर जितेंद्र कुमार मिश्रा, दिलीप कुमार, विपिन कुमार एवं आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों आदि उपस्थित रहीं।



