*ग्वालियर पुलिस का ‘‘साइबर क्राइम अवेयरनेस‘‘ प्रोग्राम
*साइबर क्राइम विंग ने एमपीसीटी कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के साथ साझा किए सायबर सुरक्षा के सूत्र*
ग्वालियर। दिनांक 23.09.2025 – *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे)* के निर्देश पर ग्वालियर जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेज, कोचिंग संस्थान तथा सार्वजनिक स्थानों पर निरंतर साइबर क्राईम जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत दिनों दिन हो रहे नये साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करने के लिए *अति. पुलिस अधीक्षक (पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर* एवं *डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार* के मार्गदर्शन में आज दिनांक 23.09.2025 को *साइबर क्राइम विंग के प्रभारी निरी0 धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह* व *उपनिरीक्षक धमेन्द्र शर्मा* व आर. सुमित भदौरिया के द्वारा एमपीसीटी कॉलेज में सायबर सुरक्षा के बारे में छात्र-छात्राओं और कॉलेज के स्टाफ को जागरूक किया गया। सेमिनार में करीब 150 छात्र-छात्राएं व कॉलेज प्रबंधन चेयरमेन श्री नरेन्द्र धाकरे व कॉलेज स्टॉफ डॉ संजय गोमस्कर, डॉ. महेन्द्र श्रीवास्तव व डॉ. सुरभि उपस्थित रहे।
उक्त सेमिनार में *साइबर क्राइम विंग के प्रभारी निरी0 धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह* द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया अकाउंट प्राइवेट न रखने, टू स्टेप वेरीफिकेशन न करने तथा बिना जाँचे किसी की भी मित्रता स्वीकार करने से होने वाली हानि एवं ख़तरों के बारे में बताया, साथ ही डिजिटल अरेस्ट जैसे स्केम, पार्ट टाइम जॉब के नाम पर होने वाली ठगी, ऑनलाइन गेम की आदत लग जाने से होने वाली परेशानियों के बारे में विस्तार से बताया गया। सेमिनार में उन्होने कहा कि ट्रस्टेड वेवसाइड एवं ई-कॉमर्स कंपनियों से ही ऑनलाइन खरीददारी करें।
*उपनिरीक्षक धमेन्द्र शर्मा* ने अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय में होने वाले साइबर फ्रॉड के विभिन्न अपराधों तथा महिला संबंधी अपराधों से अवगत कराया। उन्होने वर्तमान में पुलिस के पास आने वाली साइबर अपराध संबंधी शिकायतों को साझा किया। कार्यक्रम में उनके द्वारा मुख्यतः छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन का उपयोग करते समय कौन-कौन सी सावधानियां बरतें इसके संबंध में बताया गया। इस अवसर पर उन्होने साइबर अपराधों से बचने के उपायों से भी अवगत कराया जाकर साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गई।
आमजन को सन्देश है कि –
1. कभी भी कस्टूमर केयर नम्बर सर्च इंजन से प्राप्त पर कॉल न करें।
2. किसी भी लिंक/एपीके फाइल पर बिना जाँचे क्लिक न करें।
3. कभी भी अपना ओटीपी अथवा गोपनीय पासवर्ड किसी को भी शेयर न करें।
4. सायबर ठगी का शिकार होने पर 1930 पर कॉल करें और अपने नजदीकी थाना पर संपर्क करें।
5. सायबर अवेयरनेस के बारे में अपने साथी, परिजनों से अवश्य चर्चा करें।
6. व्हाट्सएप पर ऑटो डाउनलोड का ऑप्सन बंद करके रखे।
7. ट्रस्टेड वेवसाइड एवं ई-कॉमर्स कंपनियों से ही ऑनलाइन खरीददारी करें।



