ग्राम कोठी के पास मोड़दार पुलिया पर फिर उठी आवाज, ग्रामीण बोले – नहीं हुई कार्यवाही तो करेंगे आंदोलन

*ग्राम कोठी के पास मोड़दार पुलिया पर फिर उठी आवाज, ग्रामीण बोले – नहीं हुई कार्यवाही तो करेंगे आंदोल* मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7 की सटीक रिपोर्ट

*इंदौर- इच्छापुर हाईवे पर हादसों का खतरा, बाईपास ग्राम क टार से बन रही 13 किमी से ज्यादा दूरी की फोरलेन रोड पर कई अंधे मोड़*

 

ओंकारेश्वर

इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर को जोड़ने वाले 13 किलोमीटर लंबे फोरलेन रोड पर लगातार हादसों का खतरा मंडराता हुआ दिखलाई देता है है। ओंकारेश्वर फोरलेन मार्ग से जोड़ने वाली यह सड़क ग्राम क टार से तीर्थ नगरी तक जावेगी लेकिन खासतौर पर ग्राम कोठी के समीप स्थित मोड़दार पुलिया के कारण अब तक कई दर्दनाक हादसे हो चुके हैं, जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

 

ग्राम कोठी पंचायत मोटका माफी के ग्रामीणों का कहना है कि फोरलेन सड़क का मतलब सीधा और सुरक्षित मार्ग होता है, लेकिन इस 13 किलोमीटर के हिस्से में कई जगह अंधे मोड़ और ऊंच-नीच की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। सबसे ज्यादा खतरनाक स्थिति ग्राम कोठी के पास बनी हुई है, जहां पुलिया का डिजाइन ही गलत है।

एवं फोर लेन बनने पर भी इसे संकड़ा लापरवाही तरीके से बनाया जा रहा है।

 

लगातार तीन बार जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीण

ग्रामीणों ने बताया कि वे 09 सितंबर और 16 सितंबर 2025 को कलेक्टर जनसुनवाई में आवेदन दे चुके हैं। इसके बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आज 23 सितंबर को तीसरी बार कलेक्टर ऋषव गुप्ता के समक्ष पहुंचे। कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता नरेन्द्र मंडलोई को मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि इंजीनियर ने खानापूर्ति करते हुए इस डिजाइन को बिना बदलाव के आगे बढ़ा दिया।

 

ग्रामीणों की चेतावनी – पुलिया को बड़ा एवं सीधा नहीं बनाया गया तो हमे आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा।

कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने आश्वासन दिया है कि वे स्वयं इस मामले को देखेंगे और समाधान की कोशिश करेंगे। हालांकि, ग्रामीणों ने साफ कहा है कि यदि जल्द ही इस मोड़दार पुलिया को सीधा नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

 

ग्रामीणों का मानना है कि जब फोरलेन पर वाहन तेज रफ्तार से चलेंगे तो इन अंधे मोड़ों पर हादसों की संख्या कई गुना बढ़ जाएगी। ऐसे में समय रहते इन मोड़ों को सीधा किया जाना बेहद जरूरी है, वरना ये सड़क मौत का जाल बन सकती है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in