लायंस क्लब नागदा व इंद्र फाउंडेशन द्वारा महिला बाल विकास विभाग नागदा के साथ राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्र पर की गई गतिविधि

लायंस क्लब नागदा व इंद्र फाउंडेशन द्वारा महिला बाल विकास विभाग नागदा के साथ राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्र पर की गई गतिविध

 

लोकेशन नागदा

रिपोर्टर विरम देव

 

महिला बाल विकास विभाग परियोजना नागदा के साथ मिलकर लायंस क्लब नागदा एवं इंद्र फाउंडेशन नागदा ने संयुक्त रूप से वार्ड क्रमांक 26 इंद्रपुरी कॉलोनी के आंगनबाड़ी केंद्र पर राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम के अंतर्गत सशक्त नारी, सशक्त परिवार थीम को आधार बनाकर आंगनबाड़ी केंद्र पर 31 बच्चों को कृमि नाशक दवाई पिलाई गई। लायंस क्लब सचिव सुनील त्रिवेदी महिला पालकों को बताया कि तीव्र संक्रमण के कई लक्षण होते हैं जैसे कमजोरी, भूख न लगना, खून की कमी व कुपोषण, जीमचलाना, पेट में दर्द उल्टी दस्त थकान। यदि यह लक्षण बच्चों में दिखे तो तुरंत उनका स्वास्थ्य परीक्षण करवाना चाहिए, क्योंकि कृमि संक्रमण से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर नकारात्मक असर पड़ता है।

महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी नीता सुयल ने भी बच्चों की माताओ को बच्चों के स्वस्थ रहने हेतु उनके परिवेश के महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

इंद्र फाउंडेशन की अध्यक्ष रेखा इंद्र ने सभी का आभार माना और भविष्य में कुपोषित बच्चों हेतु हर संभव मदद का भरोसा दिया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी सहायिका मिथिलेश तिवारी, स्वप्निल इंद्र, लायन आर के यादव, लायन राजेश इंद्र व वार्ड की पालक महिलाएं उपस्थित थी।

नागदा से विरम देव की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in