अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 350 पाव देशी शराब जप्त*  

*अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 350 पाव देशी शराब जप्त*

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एम.डी. नागोतिया के मार्ग दर्शन में थाना ग्वारीघाट की टीम द्वारा 1 आरोपी को 350 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।

थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्री सुभाषचंद्र बघेल ने बताया कि आज दिनॉक 23-09-25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि आयुर्वेदिक कॉलेज ग्राउण्ड के पास शक्ति चौधरी प्लास्टिक की बोरियों में अवैध शराब रखे बेचने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहॉ मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति 2 सफेद रंग की बोरियॉ रखे खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम शक्ति चौधरी उम्र 40 वर्ष निवासी सफेद कुआ ग्वारीघाट बताया, जो तलाशी लेने पर दोनो बोरियों में 350 पाव देशी शराब रखे मिला जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

 

*उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी शक्ति चौधरी अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके विरूद्ध 21 अपराध आबकारी एक्ट के पंजीबद्ध है।*

उल्लेखनीय भूमिका- अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी को पकडने में सहायक उप निरीक्षक राजीव दुबे, प्रधान आरक्षक हरक बहादुर थापा, आरक्षक प्रहलाद की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in