Skip to main content

Aaj Tak24x7

कलेक्टर जबलपुर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय तथा नगर निगम कमिश्नर श्री राम प्रकाश अहिरवार ने बड़ी खेरमाई मंदिर एवं बूढ़ी खेरमाई मंदिर में लगायी गयी व्यवस्था का जायजा लेते हुये जुलूस मार्ग के संवेदनशील क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर व्यवस्था के सम्बंध मे दिये आवश्यक दिशा निर्देश

*👉 कलेक्टर जबलपुर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय तथा नगर निगम कमिश्नर श्री राम प्रकाश अहिरवार ने बड़ी खेरमाई मंदिर एवं बूढ़ी खेरमाई मंदिर में लगायी गयी व्यवस्था का जायजा लेते हुये जुलूस मार्ग के संवेदनशील क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर व्यवस्था के सम्बंध मे दिये आवश्यक दिशा निर्दे

*

नवरात्रि पर्व के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के मार्गनिर्दशन में मंदिरों एवं संवेदनशील स्थानों पर नगर पुलिस अधीक्षकों एवं थाना प्रभारियों को बल के साथ व्यवस्था हेतु लगाया गया है।

आज दिनांक 23-9-25 को कलेक्टर जबलपुर श्री राघवेन्द्र सिंह (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) तथा नगर निगम कमिश्नर श्री राम प्रकाश अहिरवार (भा.प्र.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री मधुर पटेरिया तथा थाना प्रभारी हनुमानताल श्री धीरज राज एवं थाना प्रभारी गोहलपुर श्री रीतेश पाण्डे की उपस्थिति में बडी खेरमाई मंदिर एवं बूढी खेरमाई मंदिर में लगी व्यवस्थाओं को जायजा लिया, तथा बड़ी खेरमाई मंदिर से नर्मदा मैदान, अनवरंगंज, हनुमानताल, घोड़ा नक्कास, मिलौनीगंज मछली मार्केट, बूढी खेरमाई मंदिर एवं मिलौनीगंज मछली मार्केट होते हुये कोतवाली थाने तक पैदल भ्रमण किया तथा हनुमानताल जवारे विसर्जन स्थल एवं जुलूस मार्ग के संवेदनशील क्षेत्र में व्यवस्थाओं के सम्बंध में व्यवस्था में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि साम्प्रदायिक सौहार्द्र एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में किसी भी प्रकार की कोई चूक नहीं होनी चाहिये, छोटी से छोटी घटना की भी जानकारी भी लगती है तो तत्काल मौके पर पहुंचकर वैधानिक कार्यवाही करें, हमारी कार्यवाही निश्पक्ष होना चाहिये हमारा प्रमुख उद्देश्य शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखना है इसमे किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होना चाहिये।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in