पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने युवक को मारी गोल
ग्वालियर पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के मुरैना हाईवे पर आज तीन अज्ञात बदमाशों ने एक युवक में गोली मार दी पुलिस सूचना को मिली जानकारी के अनुसार फरियादी जितेंद्र जाटव बानमोर के किसी होटल में कैशियर का काम करता है गतरात्रि वह होटल से अपना काम निपटाकर घर दुल्लपुर ओर आ रहा था वह अभी पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में पहुंचा ही था की तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने उसका पीछा किया जब फरियादी ने भागने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उसकी जांघ पर गोली मार दी घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है नगर पुलिस अधीक्षक नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शीघ्र ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा
Author: aajtak24x7
100% LikesVS
0% Dislikes



