रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24×7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती
*प्र0नि0 महिला थाना द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन के तहत बेगम खैर इण्टर कालेज की छात्राओं को महिला थाना पुलिस की कार्य प्रणाली से अवगत कराया गय
-*
आज दिनांक 24.09.2025 को प्रभारी निरीक्षक डॉ शालिनी सिंह द्वारा बेगम खैर इंटर कॉलेज की छात्राओं को महिला थाना पुलिस की कार्य प्रणाली से अवगत कराया गया, छात्राओं को मिशन शक्ति केंद्र एवं उसकी शाखाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, उन्हें कार्यालय में किस प्रकार के कार्य होते है, कार्यालय के रजिस्टरों व विभिन्न प्रकार के पोर्टल जैसे सीसीटीएनएस, आईजीआरएस, SSO पोर्टल, e- सम्मन portal, क्राइमेक पोर्टल, क्राइम एनालिटिक पोर्टल, पीजी पोर्टल व महिला हेल्प डेस्क, मालखाना व महिला एवं पुरुष बंदीगृह को दिखाकर इनके संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई, छात्राओं की इच्छा पर उन्हें बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, केनशिल्ड, डंडा पहनाया गया। जिसे पहनकर छात्राएं बहुत ही प्रसन्न हुई एवं बस्ती पुलिस के प्रति प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया कि उनके अंदर का भय जो पुलिस के प्रति था अब वो दूर हो गया है।



