*पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त द्वारा कार्यवाही फॉरेस्ट गार्ड को रिश्वत लेते पकडा।अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ग्वालियर कार्यवाही भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर की ट्रैप कार्यवाही*
*नाम आवेदक* – बलवीर सिंह लोधी पुत्र श्री कन्हैया लाल लोधी उम्र 30 साल निवासी रुपेपुर तहसील पिछोर जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश
*नाम आरोपी* – श्री ध्रुव सिंह तोमर पुत्र श्री द्वारिका सिंह तोमर फॉरेस्ट गार्ड वन चौकी राजापुर वीट पिपरो तहसील पिछोर जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश
*मांगी गई रिश्वत राशि* – ₹5000 रुपए
*बरामद राशि*₹5000 रुपए
*घटनास्थल* – हीरापुर पुरैनी मार्ग तिराहे के पास
*विवरण* – आवेदक बलवीर सिंह लोधी के द्वारा दिनांक 16 सितंबर 2025 को उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर को शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत किया पुलिस अधीक्षक के द्वारा आवेदक की शिकायत का सत्यापन कराया। रिश्वत मांगवार्ता की बात के दौरान आवेदक से आरोपी द्वारा अपनी वीट पिपरो से पत्थर की भरी ट्राली निकालने की एवज में ₹5000 रुपए रिश्वत की मांग की गई सत्यापन उपरांत आरोपी ध्रुव सिंह तोमर फॉरेस्ट गार्ड वन चौकी राजापुर वीट पिपरो तहसील पिछोर जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।
लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर की टीम गठित की गई, उक्त टीम के द्वारा आज दिनांक 25/09/2025 आरोपी ध्रुव सिंह तोमर फॉरेस्ट गार्ड को आवेदक से ₹5000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया, रिश्वत राशि बरामद कर मौके पर कार्रवाई की जा रही है ।
*टीम* उप पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह कुशवाह निरीक्षक अंजली शर्मा निरीक्षक कामता प्रसाद बैन प्रधान आरक्षक नेतराम राजोरिया प्रधान आरक्षक जसवंत शर्मा प्रधान आरक्षक देवेंद्र पवैया प्रधान आरक्षक मनोज कुशवाहा प्रधान आरक्षक संजय शुक्ला आरक्षक अंकेश शर्मा आरक्षक हेमंत शर्मा आरक्षक चालक विशंभर सिंह भदोरिया ट्रैप दल के द्वारा मौके पर कार्रवाई की जा रही है।



