*केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दुद्धी की आवाज़ को दिया सम्मान – राजधानी जाने वाली ट्रेनों के पुनः संचालन व ठहराव की माँग पहुँची रेल मंत्रालय त
*
आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट
दुद्धी नगर रेलवे स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस का पुनः संचालन और राजधानी/नई दिल्ली जाने वाली स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के ठहराव की माँग लंबे समय से लंबित है। यह समस्या क्षेत्र की जनता के लिए अत्यंत गंभीर है, क्योंकि यहाँ के युवाओं को शिक्षा हेतु, व्यापारियों को आर्थिक गतिविधियों हेतु और मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं हेतु लखनऊ व दिल्ली की यात्रा करनी पड़ती है।
इस जनहित समस्या को विधानसभा-दुद्धी के अध्यक्ष (अपना दल एस) निरंजन जायसवाल द्वारा मजबूती से उठाया गया और माननीय केंद्रीय मंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
माननीय अनुप्रिया पटेल जी ने इस विषय को गंभीरता से लिया और तत्काल केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी को पत्र भेजकर आग्रह किया कि इस समस्या पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि दुद्धी सहित पूरे क्षेत्र की जनता को शीघ्र राहत मिल सके।
यह कदम इस बात का प्रमाण है कि अपना दल (एस) में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिया जाता है और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना जाता है। दुद्धी विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से मैं माननीय अनुप्रिया पटेल जी को हृदय से आभार प्रकट करता हूँ और साथ ही माननीय रेल मंत्री जी से विनम्र निवेदन करता हूँ कि इस जनहित समस्या का शीघ्र समाधान कर क्षेत्र की जनता को राहत पहुँचाएँ। समस्त जनमानस इस पहल के लिए आभारी रहेगा।
सादर धन्यवाद निरंजन जायसवाल अध्यक्ष, विधानसभा-दुद्धी अपना दल (एस)



