Skip to main content

Aaj Tak24x7

दुर्गोत्सव पर्व हर्षोल्लास एवं सौहाद्रपूर्वक मनाये जाने हेतु कलेक्टर जबलपुर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर दुर्गा जी एवं महाकाली जी की प्रतिमा रखने वाली समिति के पदाधिकारियों की ली गयी बैठक, व्यवस्थाओं के सम्बंध मे चर्चा कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्दे

*दुर्गोत्सव पर्व हर्षोल्लास एवं सौहाद्रपूर्वक मनाये जाने हेतु कलेक्टर जबलपुर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर दुर्गा जी एवं महाकाली जी की प्रतिमा रखने वाली समिति के पदाधिकारियों की ली गयी बैठक, व्यवस्थाओं के सम्बंध मे चर्चा कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्दश*

दुर्गेात्सव पर्व को दृष्टिगत रखते हुये आज दिनॉक 25-9-25 को कलेक्टर जबलपुर श्री राघवेन्द्र सिंह (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर दुर्गा जी एवं महाकाली जी की प्रतिमा रखने वाली समिति के पदाधिकारियों की बैठक पुलिस कन्ट्रोल रूम में ली गयी।

बैठक में ए.डी.एम. श्रीमति मीशा सिंह (भा.प्र.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला,, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, एवं पुलिस/प्रशासनिक राजपत्रित अधिकारी, तथा दुर्गा जी/महाकाली जी की प्रतिमा रखने वाले आयोजक, उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया कि जबलपुर में दुर्गेात्सव पर्व वृहद स्तर पर धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। पुलिस एवं प्रशासन बेहतर से बेहतर व्यवस्था हेतु प्रयासरत है आप से भी सहयोग की अपेक्षायें है। दुर्गा उत्सव पर्व हर्षोल्लास एवं सौहार्द तथा शान्ति के साथ सम्पन्न कराये जाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा के दौरान दुर्गा उत्सव समितियो के सदस्यो के महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुये जिस पर अमल करने हेतु आश्वासन दिया गया, एवं बताया गया कि जो भी व्यवस्थाये अपेक्षित है उसे पूरा करने का हर सम्भव प्रयास सम्बंधित विभाग से चर्चा कर किया जा रहा है।

बैठक मे उपस्थित सभी समितियो के सदस्यों को बताया गया कि दुर्गोत्सव पर्व पर आयेाजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की सूचना आवश्यक रूप से सम्बंधित थाने मे देें ताकि आवश्यकतानुसार पुलिस व्यवस्था लगायी जा सके। सभी कार्यक्रम पूर्व परम्परागत रूप से हों, कोई भी नये कार्यक्रम की शुरूवात न करें। पण्डाल में सीजफायर आवश्यक रूप से रखना सुनिश्चित करें ताकि छोटी-मोटी अग्नि दुर्घटना को तत्काल नियंत्रित किया जा सके। बारिश हो रही है जिसे ध्यान में रखते हुये पण्डाल वाटर पू्रफ बनवाये जिससे पण्डाल मे स्थापित प्रतिमा को सुरक्षित रखा जा सके, साथ ही दान पेटी को रात्रि मंे जब पण्डाल को बंद करते है, पण्डाल मे न रखकर अध्यक्ष/कोषाध्यक्ष के पास सुरक्षित रखवाया जाये पण्डाल को चारो तरफ कनात से अच्छी तरह घिरवाया जाये । इसके साथ ही सी.सी.टी.व्ही. कैमरे लगवाये । प्रतिदिन पण्डाल में 2-2 वालेन्टीयर्स लगातार 24 घंटे पण्डाल एवं उसके आसपास उपस्थित रहें, जिनको भी आपके द्वारा लगाया जाता है उनके नाम एवं मोबाईल नम्बर सम्बंधित थाने मे नोट करा दिये जाये ताकि उनसे लगातार संवाद बना रहे।

विधुत साज सज्जा करवाते समय सुनिश्चित करें कि तार कटे-फटे न हो इससे कभी भी शार्टसर्किट होकर पंण्डाल मे आग लगने की संभावना बनी रहती तथा विद्युत साज सज्जा छोटे बच्चों की पहुंच से दूर हो ताकि उन्हें करंट न लगें, एवं कोई दुर्धटना न हो तथा विद्युत साज-सज्जा सड़क को क्रास न करते हुये सड़क के दोनेा तरफ की जाये, ताकि फायर ब्रिगेड आदि वाहन आदि आसानी से आ-जा सकें।

भण्डारे का आयोजन एैसे स्थान पर किया जाये जहॉ यातायात बाधित न हो रहा हो, तथा उस स्थान के आसपास आवश्यकतानुरूप वाहनो की पार्किग व्यवस्था हो। प्रायः देखा गया है कि रोड किनारे भण्डारा करने से यातायात बाधित होता है जिससे आम नागरिकों को आवागमन मे असुविधा होती है।

कोई भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस एंव प्रशासन को दें, आप अपनी तरफ से कोई पहल न करें, आपकी सूचना पर तत्काल पुलिस पहुचेगी तथा उत्पन्न हुई समस्या का तत्काल निराकरण किया जावेगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in