Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना अयाना में आयोजित समाधान दिवस में आए समस्या संबंधी आवेदन को संज्ञान मे लिया

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 27 सितम्बर 2025- जिलाधिकारी डॉ० इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने थाना अयाना में आयोजित समाधान दिवस में आए समस्या संबंधी आवेदन पत्र के आवेदकों से आवेदन लेते हुए उनकी समस्याओं का संज्ञान लिया और संबंधित हल्का इन्चार्ज, लेखपाल को निर्देशित किया कि जो भी समस्या प्राप्त हुई है उसकी स्थलीय जांच करते हुए निर्धारित समय में नियमानुसार निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निस्तारण में यह प्रयास किया जाए कि दोनों पक्ष संतुष्ट हों जिससे समस्या का निस्तारण स्थाई हो सके। इस अवसर पर भूमि विवाद एवं अवैध कब्जा की शिकायतें प्राप्त हुई जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित थाना प्रभारी एवं लेखपाल को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण स्थलीय जांच कर किया जाएं तथा सम्बन्धित को भी अवगत कराया जाए।
उक्त के पश्चात जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने वीट कांस्टेबल, लेखपाल, ग्राम प्रधान व चौकीदार से कहा कि आप सभी लोग अपनी- अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए क्षेत्रीय गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखते हुए अराजक तत्वों द्वारा यदि किसी प्रकार की कोई अफवाह आदि फैलाकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने जैसी कोई स्थिति उत्पन्न की जाती है तो तत्काल उपलब्ध करायें, साथ ही पूर्व से ही ऐसे लोगों को नियमानुसार पाबंद भी करें जिससे संभावित अराजक तत्वों द्वारा कोई ग़लत गतिविधि उत्पन्न करके शांति भंग न की जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को आप अपने स्तर से उन्हें अवगत भी कराये यदि आपके द्वारा कोई ग़लत प्रक्रिया/अफवाह फैलाकर शांति भंग का प्रयास किया जायेगा तो किसी भी दशा में बख्शा नहीं जायेगा।
इस अवसर पर तहसीलदार अजीतमल अविनाश कुमार सहित संबंधित थानाध्यक्ष, लेखपाल व शिकायतकर्ता आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in