व्यापारियों की गार्बेज शुल्क के निराकरण के लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ने सभापति एवं नेता प्रतिपक्ष से की चर्चा

ग्वालियर। शहर के व्यापारियों के गार्बेज शुल्क में विसंगति के निराकरण के लिए चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल ने सभापति श्री मनोज तोमर एवं नेता प्रतिपक्ष श्री हरिपाल से चर्चा कर गार्बेज शुल्क को ठीक करने का आग्रह किया। चर्चा के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय, अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम के संपत्ति कर एवं गार्बेज शुल्क को लेकर चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी द्वारा लगातार गार्बेज शुल्क के युक्त युक्तिकरण की मांग की जा रही है, जिसको लेकर आज रविवार को चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण अग्रवाल द्वारा बाल भवन में सभापति श्री मनोज तोमर एवं नेता प्रतिपक्ष श्री हरीपाल के साथ चर्चा कर व्यापारियों की समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया। सभापति श्री तोमर द्वारा व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर पूर्ण जानकारी के साथ विस्तृत चर्चा कर समस्या के निराकरण करने का आश्वासन दिया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes