रिपोर्ट
शमसुलहक ख़ान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती
पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन सिंह के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्याम कान्त के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक *28.09.2025 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 177/2025 धारा 115(2)/118(1)/109/352/351(3) BNS से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त, 01 नफर बाल अपचारी को घटना में प्रयोग किये हुए 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद चाकू, 01अदद हाकी, 01 अदद बाँस का डण्डा व घटना में प्रयुक्त वाहन मारुति सुजुकी डिजायर नं0 UP 51 AY 3307 के साथ गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल किया गया ।
सक्षिप्त विवरण……… दिनांक 27.09.2025 को कस्बा कप्तानगंज में स्थित मोह माया कैफे में अभियुक्तों द्वारा मुकदमा उपरोक्त के भाई को गाली गुप्ता देने लगे था जब पीड़ित (मुकदमा वादी का भाई) द्वारा मना किया गया तो अभियुक्तों द्वारा एक राय होकर जान से मारने की नियत से तमंच्चा से फायर किया किन्तु मिस हो जाने के कारण गोली नही लगा जिस पर अभियुक्तो द्वारा तुरन्त चाकू निकाल कर प्रहार किया गया जिससे पीड़ित चोटे आयी जिसे घायलावस्था में CHC कप्तानंगज से जिला अस्पताल बस्ती एम्बुलेंश से रेफर किया गया । मौके पर अभियुक्त वारदात को अन्जाम देकर भागमें से सफल हो गये । घटना के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना स्थानीय पर मामले की संज्ञानता ली गई तथा पुलिस टीम गठित किया गया एवं विभिन्न स्थानों पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दबिस दिया गया मुखबिर की सूचना पर घटना से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. प्रशान्त कुमार उर्फ पीके कारतूस पुत्र भरत लाल निवासी बड़े वन, थाना-कोतवाली, जनपद-बस्ती उम्र 20 वर्ष 2. बाल अपचारी सा0 बिहरा थाना हरैंया जनपद बस्ती उम्र 17 वर्ष को नेशनल हाईवे – 28 पर ग्राम तेलियाडीह निकट गन्ना काँटा से दिनांक 28.09.2025 समय 13.41 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद चाकू, 01अदद हाकी, 01 अदद बाँस का डण्डा व घटना में प्रयुक्त वाहन मारुति सुजुकी डिजायर नं0 UP 51 AY 3307 की बरामदगी की गयी । शेष अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दबिस दी जा रही है एवं मुखबिर मामूर किया गया है । उक्त मुकदमा में बरादगी के आधार पर धारा- 109(1)/ 3(5) BNS व 3/25 तथा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गई । गिरफ्तार किये गये वांछित अभियुक्त प्रशान्त कुमार जो कि जनपद में पीके कारतूस नाम से जाना जाता है जो कि एक सक्रिय तथा कुख्यात अपराधी है । गिरफ्तार करके अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
01- प्रशान्त कुमार पुत्र भरत लाल निवासी बड़े वन, थाना-कोतवाली, जनपद-बस्ती उम्र 20 वर्ष
02- बाल अपचारी सा0 बिहरा थाना हरैंया जनपद बस्ती उम्र 17 वर्ष
अपराधिक इतिहास
अभियुक्त प्रशान्त कुमार उर्फ पीके कारतूस पुत्र भरत लाल का अपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 – 114/2025 धारा 115(2),351(2),352 BNS थाना कोतवाली जनपद बस्ती
2- मु0अ0सं0 – 177/2025 धारा 115(2)/118(1)/109(1)/352/351(3)/3(5) BNS व 3/25 व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती
बाल अपचारी का अपराधिक इतिहास–
1- मु0अ0सं0 – 177/2025 धारा 115(2)/118(1)/109(1)/352/351(3)/3(5) BNS व 3/25 व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती
बरामदगी का विवरण-
01- एक अदद तमंचा 315 बोर
02- 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
03- एक अदद चाकू
04- एक अदद हाकी
05- एक बाँस का डण्डा
06- एक मारुति सुजुकी डिजायर नं0 – UP 51 AY 3307
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव थाना कप्तानगंज बस्ती
- व0उपनिरीक्षक अनिल कुमार कुमार त्रिपाठी थाना कप्तानगंज बस्ती
- उ0नि0 वीरेन्द्र राय थाना कप्तानगंज बस्ती
- हे0का0 राजकुमार दूबे थाना कप्तानगंज बस्ती
5.आरक्षी श्यामजीत यादव थाना कप्तानगंज बस्ती
6.आरक्षी अभिमन्यु शर्मा थाना कप्तानगंज बस्ती
7.आरक्षी पंकज सिंह थाना कप्तानगंज बस्ती



