Skip to main content

Aaj Tak24x7

केवलारी सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा ने आयोजित किया प्रबुद्ध जन सम्मलेनसिवनी जिले की विधानसभा केवलारी में सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा ने आयोजित किया प्रबुद्ध जन सम्मेलनविधानसभा केवलारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन बघेल मंगल भवन केवलारी में किया गया

लोकेशन – केवलारी
आज़ तक 24 x7 न्यूज़ संवाददाता सियाराम ठाकुर

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने
जन्मदिवस को सादगी के साथ मनाने का निर्णय लिया है उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और देशवासियों से आह्वान किया कि सेवा पखवाड़े को 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान चलाएं
भाजपा के पूर्व विधायक राकेश पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश सेवा का संकल्प लिया है और दिन-रात मेहनत कर उसे पूरा कर रहे हैं उन्होंने आमजन के लिए प्रधानमंत्री सड़क योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री अटल आवास योजना चलाकर देश को आगे बढ़ाने का काम किया है
इस अवसर पर पूर्व विधायक राकेश पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाकर उनका विकास किया है पूर्व विधायक ने कहा कि हमें सेवा पखवाड़े के अंतर्गत दिए गए सभी कार्यों को इमानदारी से पूरा करना चाहिए और पूरे अभियान को गरीब क्षेत्र में जाकर चलाना चाहिए उन्होंने कहा कि प्रबुद्धजन भाजपा की नीतियों से प्रभावित हैं वह उस पार्टी पर विश्वास करते हैं,जो देश के कल्याण के लिए हमेशा लगी रहती है ऐसी पार्टी केवल भारतीय जनता पार्टी है इसके कार्यकर्ता पहले देश, फिर पार्टी और उसके बाद अपने बारे में सोचते है
कार्यक्रम में पत्रकार एवं भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे

सियाराम ठाकुर की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7