आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

आगामी दो दिवस में दिए गए लक्ष्य के अनुरूप ऋण जमा अनुपात (सीडी रेशियों) करें सुनिश्चित।
औरैया 29 सितम्बर 2025- जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिला स्तरीय सलाहकार समिति, जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं विशेष जिला सलाहकार समिति की आयोजित बैठक में बैंक कार्यों की समीक्षा करते हुए बैंक शाखा प्रबंधकों से ऋण जमा अनुपात (सीडी रेशियों) बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कम ऋण जमा अनुपात (सीडी रेशियों) वाले शाखा प्रबंधकों से अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज दिए गए लक्ष्य के अनुरूप दो दिन में बढ़ाना सुनिश्चित करें । उन्होंने कहा कि जमा के साथ-साथ ऋण आवेदन पत्रों को स्वीकृत करते हुए वितरण कराये जिससे जमा अनुपात (सीडी रेशियों )में बढ़ोतरी हो और जरूरतमंदों को अपना रोजगार बढ़ाने/ वृद्धि करने में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड व मत्स्य क्रेडिट कार्ड का लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करें जिनका लक्ष्य पूर्ण नहीं है उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी हरेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र कुमार, रिजर्व बैंक के अधिकारी , डी डी एम नाबार्ड अरुण कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक राजीव सिंह, डी सी एन आर एल एम, डीसी मनरेगा, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र एवं सभी बैंकों के जिला समन्वयक आदि उपस्थित रहे ।



