चौपाल में सभी विभागों के स्टॉल लगाकर सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 29 सितम्बर, 2025/ विकासखण्ड सहार के अंतर्गत ग्राम सुखलालपुर में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत चौपाल का आयोजन ग्राम प्रधान राजू देवी की अध्यक्षता में किया गया। चौपाल में सभी विभागों के स्टॉल लगाकर सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी आर0 के0 सिंह सचान के द्वारा बताया गया कि चैपाल में लगे हुए कैंप के माध्यम से सभी आम जनमानस अपना समय से चेकअप अवश्य कराएं और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें स्वच्छता ही सेवा अभियान है। नोडल पशु चिकित्सा अधिकारी हृदेश कुमार के द्वारा बताया गया कि जिस समाज में, जिस परिवार में ,जिस घर में, महिलाओं का सम्मान होता है वहां पर हमेशा सुख और समृद्धि बनी रहती है और देवता भी वहीं पर वास करते हैं जहां पर महिलाओं का सम्मान होता है।
थाना सहार की महिला कांस्टेबल वर्षा के द्वारा बताया गया कि मिशन शक्ति नारी शक्ति अभियान के माध्यम से पुलिस की टीमें विद्यालयों, कॉलेजों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा व अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया जा रहा है। मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें हर स्थिति में सुरक्षित व सशक्त बनाना तथा समाज में नारी सम्मान को सर्वोपरि बनाना है। मिशन शक्ति बालिकाओं, महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 112, 1076, 1930, 102, 108 की जानकारी दी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों लाभकारी योजनाओं के बारे में बालिकाओं व महिलाओं को जानकारी दी गई। मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं का केक काटकर जन्म दिवस भी मनाया गया और गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा पारिजात के वृक्ष का वृक्षारोपण भी किया गया।
उक्त अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि राजू पाल सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सहायक विकास अधिकारी कृषि विभाग सहित आशा बहू, स्वयं सहायता समूह, संगिनी, थाना सहार पुलिस ,ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, कर्मचारी उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes