मांहरसिद्धि दरबार में गौ माता एवं कन्या पूजन के साथ हुआ विशाल भंडारे का भव्य आयोजन हुआ संपन्न

बैरसिया आज तक 24 x7मनीष शर्मा की रिपोर्ट

बैरसिया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्र के शुभ अवसर पर पंचमी को सफलतम 16वें वर्ष में द नेशनल पावर ग्रुप द्वारा प्रसिद्ध माँ हरसिद्धि मंदिर तरावली में विशाल भंडारा एवं मधुर भजनों का आयोजन किया गया। ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष पं.जयनारायण बैरागी एवं सभी संरक्षक और उनकी समस्त टीम द्वारा भंडारे में पहुंचे धार्मिक, सामाजिक और राजनैतिक दलों के लोगों को साफा बांध कर पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत सम्मान किया। द नेशनल पॉवर ग्रुप की महिला मंडल द्वारा गौ माता को गोद लिए जाने की विशेष पहल की गई। भंडारे में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की और मधुर भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम अध्यक्ष भैरोसिंह साहू द्वारा भंडारे में शामिल हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन से क्षेत्र में सामाजिक समरसता और धार्मिक, सद्भावना का वातावरण बनता है। सभी उपस्थित लोगों ने आयोजन की हृदय से प्रशंसा की और द नेशनल पावर ग्रुप की टीम को धन्यवाद दिया। इस प्रकार का आयोजन भविष्य में भी जारी रखने की बात कही गई, जिससे क्षेत्र के लोगों को धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलता रहे। इस मौके पर धार्मिक,राजनीतिक,सामाजिक संगठनों के महानुभाव, पदाधिकारीगण और ग्रुप के सभी संरक्षक एवं सभी सदस्यों सहित मातृशक्ति,माताएं बहनें तथा हजारों की संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

डॉक्टर राहुल सप्रा द्वारा फ्री चाइल्ड हेल्थ चेक अप लगाया गया. अतुल मल्होत्रा। डॉक्टर राहुल सप्रा द्वारा फ्री चाइल्ड हेल्थ चेक अप लगाया गया. इस शिविर में बच्चों को निशुल्क दवाइयां बांटी गयी . यह शिविर संत रविदास स्कूल शिंदे की छावनी में आयोजित हुआ

माननीय मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह जी, कैबिनेट मंत्री, आज श्री महारुद्र मण्डल समिति एवं अभिनव विद्या मंदिर विद्यालय में विधायक निधि से 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन शिशु वाटिका कालोकार्पणकिया।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in