Skip to main content

Aaj Tak24x7

किसानों की महापंचायत का बिगुल – 6 अक्टूबर को अमरोहा कलेक्ट्रेट पर होगा विशाल घेराव, अगर मांगे नहीं मानी गईं तो आमरण अनशन व भूख-हड़ताल की चेतावनी,

अमरोहा। गजरौला की फैक्ट्रियों से उठते ज़हरीले धुएं और किसानों की लगातार अनदेखी से अब सब्र का बांध टूट चुका है। भारतीय किसान यूनियन (शंकर) ने जिला अधिकारी अमरोहा को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि 5 अक्टूबर तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 6 अक्टूबर दिन सोमवार सुबह 11 बजे से अमरोहा कलेक्ट्रेट का घेराव कर महापंचायत व आंदोलन किया जाएगा।,किसानों ने जिला प्रशासन और शासन के सामने रखी बड़ी मांगें: गन्ना मूल्य 518 रुपये प्रति क्विंटल घोषित हो, अवशेष भुगतान पर 15% ब्याज मिले, लापरवाह चीनी मिलों पर दंडात्मक कार्रवाई हो। ग्रामीण बैंक की मनमानी बंद हो केसीसी सब्सिडी लौटाई जाए, ₹5 लाख की नई लिमिट तुरंत लागू की जाए।,बिजली निजीकरण, स्मार्ट मीटर और दरों की बढ़ोतरी का कड़ा विरोध – गलत बिलिंग पर सख्ती से रोक लगे। अमरोहा विकास प्राधिकरण का गठन हो, भ्रष्टाचार पर लगाम लगे और गंगा धाम तिगरी से ब्रजघाट तक रिवर फ्रंट बनाकर पर्यटक स्थल घोषित किया जाए। नौगांवा क्षेत्र में तेंदुए के हमले से घायल किसानों को मुआवजा और दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाए। मध्य गंगा नहर फेस-2 बहजोई ब्रांच में तत्काल पानी छोड़ा जाए और टूटी-फूटी सड़कों को ठीक कराया जाए।,नकली खाद व पेस्टिसाइड की सख्त सैंपलिंग – किसानों को ठगने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई।,ग्रामीण अंचलों के लिए नियमित रोडवेज बस सेवा शुरू की जाए। गुलडिया व हसनपुर तहसील में रजिस्ट्री कार्यालय व सीओ कार्यालय का निर्माण।
किसानों की मर्जी के बिना जबरन चकबंदी पर रोक लगे।
किसानों का कहना है कि इस बार महापंचायत में मुख्य पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, उप गन्ना आयुक्त, जिला गन्ना अधिकारी, चीनी मिल प्रबंधक, बैंक अधिकारी, विद्युत अभियंता, जल निगम, पीडब्ल्यूडी, कृषि विभाग और प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी समेत सभी संबंधित विभागाध्यक्षों को मौके पर आना ही होगा और किसानों से संवाद करना होगा।
संगठन ने साफ चेतावनी दी है कि अगर अधिकारी महापंचायत स्थल पर नहीं पहुंचे तो किसान आमरण अनशन, भूख-हड़ताल और बड़े प्रदर्शन को मजबूर होंगे। इसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन और शासन की होगी।
किसानों का बिगुल अब तेज़ है – “समाधान नहीं तो आंदोलन!” – और 6 अक्टूबर को अमरोहा कलेक्ट्रेट, ज्ञापन में आज चौधरी धर्मवीर सिंह, विक्रम पवार, मा जगतचौहान,समपाल सैनी, अमीपालदरोगा ,नरेश कुमार, राकेश रतनपुर ,गजराम चौहान, सुनील चौहान ,सुखबीर भगत जी, प्रवेश कुमार, रोहतास सिंह, नेमपाल सिंह बबीता रानी अशोक देवी जरीना बेगम मंजू चौधरी अमरपाल आदि मौजूद रहे

ब्यूरो चीफ जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7