Skip to main content

Aaj Tak24x7

जिला ग्वालियर पुलिस ने करोड़ों की चोरी का 24 घंटे के अंदर किया पर्दाफाश

बैंक लॉकर से 5.7 करोड़ की ज्वेलरी चोरी करने वाले आरोपी असिस्टेंट मैनेजर व पिता को पुलिस ने चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार

🔴 पकड़े गये आरोपियों के कब्जे से 25 पैकेट सोने के आभूषण बजन लगभग 4.138 कि.ग्रा. कीमती लगभग 5.5 करोड़ रूपये एवं 67 हजार नगदी जप्त की गई।
🔴 आरोपी असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर ने योजनाबद्ध तरीके से 4318.7 ग्राम वजन की वैसे ही दिखने वाली नकली ज्वैलरी बेंटेक्स की आगरा से खरीदकर आठ डिब्बों में लॉकर में रख दी थी।

ग्वालियर। दिनांक 30.09.2025 –
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 29.09.2025 को फरियादी दिव्यरंजन मोहंती निवासी मणप्पुरम गोल्ड लोन फायनेंस कंपनी शाखा डबरा ग्वालियर ने थाना डबरा सिटी में रिपोर्ट लेख कराई कि वह मणप्पुरम गोल्ड फायनेंस कंपनी में एरिया हैड के पद पर नियुक्त है। उक्त कंपनी द्वारा उसे शाखा में चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर से लेखा परीक्षक श्री जितेन्द्र ने दिनांक 24.09.2025 को उक्त शाखा का लेखा परीक्षण और निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शाखा की तिजोरियों में गिरबी रखे सोने के आभूषण कुल वजन 4318.7 ग्राम कीमत लगभग 5.7 करोड़ रुपये के तिजोरी में रखे नहीं मिले। उक्त आभूषणां को शाखा मणप्पुरम गोल्ड लोन फायनेंस कंपनी शाखा डबरा में से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किये गये है। उक्त आभूषण दिनांक 20.09.2025 से 21.09.2025 के बीच चोरी हुये है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना डबरा सिटी में अज्ञात के खिलाफ अप0क्र0- 628/25 धारा 305 (ए) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर को ग्वालियर पुलिस एवं साइबर सेल की टीम बनाकर उक्त चोरी के प्रकरण में आरोपियों की पतारसी कर उन्हे शीध्र पकड़वाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी निरी0 यशवंत गोयल के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना बल की अलग-अलग 04 टीमें गठित कर उक्त चोरी का खुलासा कर आरोपियो को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा मणप्पुरम गोल्ड लोन फायनेंस कंपनी शाखा डबरा के सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये गये एवं शाखा के कर्मचारियों से बारीकी से पूछताछ की गई। पुलिस टीम को तकनीकी सहायता के आधार पर मणप्पुरम गोल्ड लोन फायनेंस कंपनी शाखा डबरा के असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हुई। जिस पर असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर की तलाश हेतु पुलिस की टीमों को भरतपुर और आगरा भेजा गया और पुलिस द्वारा तकनीकी सहायता एवं मुखबिर सूचना के आधार पर दतिया से आरोपी असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर विकास कुमार एवं उसके पिता महेशचंद्र निवासी भरतपुर राजस्थान को अभिरक्षा में लिया गया।

पुलिस टीम द्वारा उक्त असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर से गहनता से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा अपने पिता के साथ मिलकर उक्त चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा आरोपी असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर व उसके पिता की निशादेही पर उनके कब्जे से चोरी गया मशरूका 25 पैकेट सोने के आभूषण बजन लगभग 4.138 कि.ग्रा. कीमती लगभग 5.5 करोड़ रूपये एवं 67 हजार रूपये नगदी को विधिवत जप्त किया जाकर पकड़े गये दोनों आरोपियों को थाना डबरा सिटी के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर ने बताया कि उसने योजनाबद्ध तरीके से 4318.7 ग्राम वजन की वैसे ही दिखने वाली नकली ज्वैलरी बेंटेक्स की आगरा से खरीदकर आठ डिब्बों में रखकर डिब्बो के ऊपर इसके द्वारा पूर्व में ही चुराए गये सुरक्षा मानक द्वष्टिगत के स्टीकर लगा दिये और शाखा का इंटरनेट का तार काट दिया ताकि सीसीटीव्ही फुटेज में न आये और उक्त डिब्बों को तिजौरी में से ऑरीजनल डिब्बों को निकालकर उनकी जगह नकली ज्वैलरी के डिब्बे रख दिये थे। उसके द्वारा चोरी की गई कुछ ज्वैलरी को बेच दिया था।

जप्त मशरूकाः- 25 पैकेट सोने के आभूषण बजन लगभग 4.138 कि.ग्रा. कीमती लगभग 5.5 करोड़ रूपये एवं 67 हजार रूपये नगदी का किया जप्त।

सराहनीय भूमिका :- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डबरा सिटी निरी0 यशवंत गोयल, प्रभारी सायबर सेल उनि0 रजनी रघुवंशी, उनि विश्ववीर जाट, उनि0 राजीव बिरथरे, उनि0 सुरेश सिंह कुशवाह, सउनि0 रणवीर सिंह, प्रआर0 संजीव यादव, प्र.आर0 जितेन्द्र रिछारिया, प्र.आर0 शैलेन्द्र सिंह, प्र.आर0 रामबरन सिंह लोधी(थाना झॉसीरोड), आर मिन्टू सिंह परिहार, विनोद रावत, अविनाश पटसारिया(थाना डबरा देहात), महिला आर. मोनिका सिहारे, साइबर सेल से आर. आशीष शर्मा, कपिल पाठक, सोनू प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in