Skip to main content

Aaj Tak24x7

जुए के फड़ पर छापा, कुख्यात जुआड़ी सावन जाट सहित 8 जुआड़ी गिरफ्तार,*  *नगद 41 हजार 20 रूपये जप्त

*जुए के फड़ पर छापा, कुख्यात जुआड़ी सावन जाट सहित 8 जुआड़ी गिरफ्तार,*

*नगद 41 हजार 20 रूपये जप्

*

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये सभी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक केण्ट श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन थाना केण्ट की टीम द्वारा 8 जुआडियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 41 हजार 200 रूपये जप्त किये गये है।

थाना प्रभारी केण्ट श्री पुष्पेन्द्र पटले ने बताया कि दिनांक 29-9-25 को मुखबिर से सूचना मिली कि मोतीलाल नेहरू अस्पताल कम्पाउण्ड आम गैलरी सदर में कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपये की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी, जहां जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपये की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम क्रमशः पुरूषोत्तम केवट निवासी गंगासागर एकता चौक गढ़ा, नीलेश पोहानी निवासी रानीताल यादव कालोनी लार्डगंज, सिंकदर अहमद अंसारी निवासी अहमद नगर गोहलपुर, गोपाल प्रसाद निवासी कांचघर झामनदास चौक घमापुर, चंदन अहिरवार निवासी नई बस्ती झंडा चौक ग्वारीघाट, सावन जाट निवासी ओमदुर्गा साई मंदिर बेलबाग, नितिन पटैल निवासी प्रोफेसर कालोनी दुर्गा मंदिर के पास माढ़ोताल, अमन सोनकर निवासी घमापुर चौक खटीक मोहल्ला बेलबाग बताये जुआड़ियों के पास तथा फड़ से ताश पत्ते तथा 41 हजार 200 रूपये जप्त करते हुये जुआड़ियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया जुआड़ी सावन जाट अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध जुआ एक्ट एवं मारपीट के डेढ दर्जन से अधिक अपराध पजीबद्ध है।

*उल्लेखनीय भूमिका* – जुआड़ियों को ताश पत्तों पर रूपये की हारजीत का दाव लगाते जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक शेषमणि कोल, प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र पटेल, आरक्षक मुकेश मसराम, योगेन्द्र गोठरिया, खेमराज तेकाम, संदीप डेहरिया की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in