Skip to main content

Aaj Tak24x7

खितौला बैंक डकैती में शामिल 2 इनामी डकैत जहांगीर आलम अंसारी और गोलू पासवान एवं 2 अन्य को लगभग 50 लाख रुपए कीमती सोने के साथ जबलपुर पुलिस की टीम ने किया बिहार/झारखंड से गिरफ्तार

*खितौला बैंक डकैती में शामिल 2 इनामी डकैत जहांगीर आलम अंसारी और गोलू पासवान एवं 2 अन्य को लगभग 50 लाख रुपए कीमती सोने के साथ जबलपुर पुलिस की टीम ने किया बिहार/झारखंड से गिरफ्ता

*

👉 11 अगस्त 2025 को जबलपुर के सिहोरा उपसंभाग के खितौला थानांतर्गत में ईसाफ स्मॉल फायनेंस बैंक में हुई गोल्ड डकैती मैं शामिल सभी 5 डकैतों की पहचान कर 3 को किया गिरफ्तार, सभी बिहार के रहने वाले हैं एवं पूर्व से भी कई मामलों में फरार चल रहे थे

👉 जबलपुर क्राइम ब्रांच की सभी टीमों एवं जिला पुलिस एवं एसटीएफ बिहार के सहयोग से

घटना दिनांक से ही लगातार की जा रही है आरोपियों की तलाश में बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश एवं राजस्थान मै छापेमारी

👉 दिनांक 23/24 सितम्बर को बिहार के गया जिले के डुमरिया थाना के कोलुबरा के रहने वाले जहांगीर आलम अंसारी और शेरघाटी के हरिओम ज्वेलर्स के मालिक हरिप्रसाद सोनी को किया गया गिरफ्तार

👉 दिनांक 28 सितम्बर को बिहार के गया जिले के आमस थाना के बेलखेड़ा गांव के रहने वाले गोलू पासवान को किया गया गिरफ्तार

👉 गोलू के एक अन्य साथी उमेश पासवान की गिरफ्तारी दिनांक 19 सितम्बर को की गई

👉 उपरोक्त आरोपियों से अब तक लगभग 400 ग्राम सोने के अलावा डकैती का सोना बेचकर खरीदी गई एक होंडा कंपनी की लगभग 2 लाख रुपए की मोटरसाइकिल, एक पिस्टल जिंदा कारतूस, सोना गलाने वाला गैस कटर एवं अन्य औजार और जमीन खरीदी के कुछ दस्तावेज जप्त हुए हैं जिनकी कीमत लगभग 50 लाख आंकी गई है

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री संपत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने बताया कि दिनांक 11 अगस्त 2025 को खितौला थानांतर्गत ईसाफ स्मॉल फायनेंस बैंक में हुई डकैती के 2 फरार अभियुक्तों को पकड़ने मै जबलपुर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। वहीं इन डकैतों की सोना गलाने एवं बेचने में मदद करने वाले दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन सभी कुख्यात डकैतों की गिरफ्तारी पर पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर श्री प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.) द्वारा इनाम भी घोषित किया गया था । गिरफ्तार किए गए आरोपी गोलू पासवान और जहांगीर अंसारी का पूर्व से ही अपराधिक रिकॉर्ड है और ये लूट, डकैती जैसी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं एवं कुछ मै पूर्व से ही फरार चल रहे थे। अब जबलपुर पुलिस को घटना मैं शामिल शेष दो डकैत एवं गलाया, बेचा गया सोने की तलाश है जिसके लिए अभी भी बिहार मैं टीमें लगातार ताबड़तोड़ छापे मार रही है। पुलिस महानिरीक्षक जबलुपर जोन जबलपुर महोदय ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को उचित पुरस्कार देने की घोषणा की है।

*उल्लेखनीय भूमिका-* अतिरिक पुलिस अधीक्षक क्राइम जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में उप पुलिस अधीक्षक क्राइम उदय भान, उप पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल अयांक मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक आदित्य सिंघारिया (भा.पु.से.) एसडीपीओ सिहोरा, निरीक्षक शैलेश मिश्रा, निरीक्षक थाना प्रभारी खितौला अर्चना जाट, उप निरीक्षक दिनेश गौतम, उप निरीक्षक रजनीश मिश्रा, उपनिरीक्षक चंद्रकांत झा, एएसआई संतोष पांडेय, कैलाश मिश्रा, प्रशांत सोलंकी, मोहन तिवारी, प्रधान आरक्षक आनंद तिवारी, अरविंद श्रीवास्तव, अटल जंघेला, मन्नू सिंह, अमित पटेल, राकेश बहादुर, सुतेन्द्र यादव, सत्यसेन यादव, हितेंद्र रावत, मोहन सिंह, आरक्षक जयप्रकाश तिवारी, आशुतोष बघेल, विनय सिंह, अमित पटेल, अजय सिंह, अरविंद सूर्यवंशी, पवन डेहरिया, अम्बरीश मिश्रा, अजीत कुमार, शिव बघेल, रितेश शुक्ला, त्रिलोक सिंह, पंकज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

*गिरफ्तार शुदा आरोपियों के नाम पता*

1- जहाँगीर आलम अंसारी पिता दिलजान आलम अंसारी उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम कोलूबार, थाना डुमर्या जिला गया, बिहार

2- गोलू उर्फ रविकांत पासवान पिता राजाराम पासवान उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बेलखेड़ा थाना अमस जिला गया, बिहार

3- उमेश पासवान पिता बेनीप्रसाद पासवान उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम पांडेय पुरा थाना हंटरगंज जिला चतरा, झारखंड

4- हरिप्रसाद सोनी पिता गोपाल प्रसाद सोनी उम्र 52 वर्ष निवासी शेरघाटी थाना शेरघाटी जिला गया, बिहार

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in